जोधपुर

प्रदेश में सबसे अधिक 24 ग्राम पंचायत जोधपुर की बाप पंचायत समिति में

जोधपुर. राज्य सरकार ने पंचायतों के पुनर्गठन में जोधपुर जिले में पांच नई पंचायत समिति व 161 ग्राम पंचायतों की मंजूरी दी है।
2 min read
Nov 17, 2019
Maximum 24 gram panchayats in Bap
प्रदेश में सबसे अधिक 24 ग्राम पंचायत जोधपुर की बाप पंचायत समिति में

जोधपुर. राज्य सरकार ने पंचायतों के पुनर्गठन में जोधपुर जिले में पांच नई पंचायत समिति व 161 ग्राम पंचायतों की मंजूरी दी है। प्रदेश में सबसे अधिक 24 नई ग्राम पंचायतें बाप पंचायत समिति में बनाई गई हैं।

धवा घंटियाली, आऊ, केरु, चामू नई पंचायत समिति होंगी। राज्य सरकार की ओर से शनिवार को इस आशय की अधिसूचना जारी किए जाने के बाद जिला कलक्टर ने नई पंचायत समितियों और ग्राम पंचायतों के वार्डों के पुनर्गठन का कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

लाख जनसंख्या वाली नई पंचायत समिति में कम से कम 15 वार्ड रखे जाएंगे। एक लाख से ज्यादा जनसंख्या वाली पंचायत समिति में 15 हजार लोगों पर दो वार्ड बनाए जाएंगे। इनमें किसी भी पंचायत समिति में 15 से कम वार्ड नहीं रखे जाएंगे।


पंचायत में तीन हजार पर पांच वार्ड
ग्राम पंचायतों में तीन हजार की जनसंख्या वाली ग्राम पंचायत में कम से कम पांच वार्ड रखे जाएंगे। इनमें तीन हजार से अधिक जनसंख्या होने पर एक हजार की जनसंख्या पर दो वार्ड बढाए जाएंगे। इनमें किसी भी ग्राम पंचायत में कम से कम पांच वार्ड रखे जाएंगे।


चामू. राज्य सरकार द्वारा पुर्नगठन प्रक्रिया के तहत चामू को पंचायत समिति बनाने पर शनिवार को ग्रामीणों ने समारोह आयोजित कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, शेरगढ विधायक मीनाकंवर व पीसीसी सदस्य उम्मेदसिंह राठौड़ का आभार जताया। चामू को पंचायत समिति बनाने को लेकर लंबे समय से ग्रामीण मांग कर रहे थे। अब समिति बनने पर ग्रामीणों का सपना साकार हुआ। पंचायत समिति स्तर के कार्यों के लिए ग्रामीणों को सेखाला नहीं जाना पड़ेगा।

देणोक. पंचायतराज पुनर्गठन के तहत घंटियाली उपतहसील को पंचायत समिति का दर्जा मिलने पर शनिवार को ग्रामीणों ने पटाखे छोडकऱ खुशी मनाई। उल्लेखनीय है कि घंटियाली पंचायत को बाप व फलोदी पंचायत समिति के कुछ गांवों का समानीकरण करके पंचायत समिति का गठन किया।


आऊ. कस्बे की उप-तहसील को लम्बे इंतजार के बाद पंचायत समिति का दर्जा मिलने पर शनिवार को पूर्व सरपंच हिम्मत सिंह राठौड़ के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पटाखे छोड़े और खुशी जताई।

पंचायत समिति .... नई ग्राम पंचायतें


बालेसर- 9

बावड़ी- 5
बाप-24

बापिणी-8
भोपालगढ़-10

बिलाड़ा-5
देचू-9

मंडोर-14
लोहावट-11

लूणी-14
ओसियां-5

फलोदी-15
पीपाड़ शहर-7

सेखाला-11
शेरगढ़-7

तिंवरी-7

Updated on:
17 Nov 2019 12:32 am
Published on:
17 Nov 2019 12:32 am