
उन्होंने नगरपालिका चुनाव के दौरान सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए।संभागीय आयुक्त ने कहा कि नगरपालिका चुनाव स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से संपादित करने एवं इस दौरान भयमुक्त महौल तैयार करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई मतदाता अपने मतदाधिकार से वंचित नहीं रहे तथा चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो, इसके लिए संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय से पुख्ता बंदोबस्त सुनिश्चित करें। संभागीय आयुक्त व आईजी ने इस दौरान मतदान दलों की व्यवस्था, रवानगी, वाहन अधिग्रहण, रूट चार्ट, चैक पोस्ट, ईवीएम रेण्डमाईजेशन, आदर्श आचार संहिता, मतदान सामग्री के संग्रहण, मतदाता सूची, मतदाता सूचि से सम्बन्धित शिकायतों के निस्तारण व आदर्श आचार संहिता की पालना आदि विषयों पर आवश्यक निर्देश प्रदान दिए गए। साथ ही सभी बूथों पर पेयजल, छाया, विद्युत आपूर्ति, रेम्प, बैरिकेटिंग के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्रसिंह चारण, उपखण्ड अधिकारी यशपाल आहूजा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लक्ष्मीनारायण शर्मा, पुलिस उप अधीक्षक पारस सोनी, तहसीलदार अर्जुनदान चारण, पुलिस निरीक्षक राजीव भादू आदि उपस्थित थे।