जोधपुर

जिले में 15 सितंबर को होगा मेगा कोविड वैक्सीनेशन अभियान

लंबे समय से जोधपुरवासी वैक्सीन आने का इंतजार कर रहे
less than 1 minute read
Sep 11, 2021
Feature image

जोधपुर. लंबे समय से जोधपुरवासी वैक्सीन आने का इंतजार कर रहे है। वहीं अब स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार शाम ऐलान किया हैं कि 15 सितंबर को मेगा कोविड वैक्सीनेशन कार्यक्रम होगा।
सीएमएचओ डॉ. बलवंत मंडा ने बताया कि जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह के निर्देशन में बुधवार को मेगा वैक्सीनेशन महा अभियान संचालित किया जाएगा। जिसमे अब तक टीके की पहली व दूसरी डोज से वंचित रहे पात्र लाभार्थियों का वैक्सीनेशन करने के लिए वृहद अभियान के तहत जिले की समस्त ग्राम पंचायत स्तर पर टीकाकरण सत्र आयोजित होंगे। जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों से सहयोग लेकर अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों का टीकाकरण करवाने की अपील भी की। आरसीएचओ डॉ. कौशल दवे ने बताया कि प्रस्तावित मेगा वैक्सीनेशन अभियान को सफ ल बनाने के लिए फ ील्ड स्तर तक कार्य योजना बनाई जा चुकी है। खण्ड स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने सम्बंधित क्षेत्र में वंचित रहे लाभार्थियों को चिन्हित कर अधिक से अधिक संख्या में वैक्सीनेशन करवाना है। पंचायत समिति प्रधान, महापौर,सरपंच, वार्ड पंच, वार्ड पार्षद सहित सभी जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बैठक कर लाभार्थियों को टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित करने के लिए स्थानीय क्षेत्रों में समाचारों व सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि इस मेगा अभियान के अंर्तगत वंचित रहे पात्र लाभार्थियों के लिए वैक्सीनेशन का सुनहरा मौका है। वे अपना पहचान पत्र व मोबाइल साथ लाकर अपने ही ग्राम पंचायत या शहरी क्षेत्र में वार्ड के वैक्सीनेशन शिविर में सुव्यवस्थित व आसानी से अपना कोविड टीकाकरण करवा सकते है।

Published on:
11 Sept 2021 10:37 pm