जोधपुर

FRIENDLY MATCH—जेआईए और एमआईए के बीच मेगा फ्रेंडली क्रिकेट मैच 29 को

- 10-10 ओवर के मैच होंगे
less than 1 minute read
Aug 28, 2021
FRIENDLY MATCH---जेआईए और एमआईए के बीच मेगा फ्रेंडली क्रिकेट मैच 29 को
FRIENDLY MATCH---जेआईए और एमआईए के बीच मेगा फ्रेंडली क्रिकेट मैच 29 को

जोधपुर।
जोधपुर इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन (जेआईए) और मरुधरा इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन (एमआईए) के सदस्यों के बीच रविवार को लहरिया रिसोर्ट में मेगा फ्रें डली क्रिकेट मैच खेला जाएगा। जेआईए अध्यक्ष एनकेजैन ने बताया कि मैच वरिष्ठ और जूनियर सदस्यों दोनों के लिए आयोजित किए जाएंगे। जूनियर टीम का मैच सुबह 6.30 बजे व वरिष्ठ टीम का मैच सुबह 8.30 बजे शुरू होगा। वरिष्ठ टीम में 50 वर्ष से अधिक आयु वाले उद्यमी होंगे वहीं जूनियर टीम में 50 वर्ष से कम आयु वाले उद्यमी भाग लेंगे। यह मैच 10-10 ओवर का होगा तथा यह मैच हार्ड टेनिस बॉल से खेला जाएगा। एमआईए अध्यक्ष भंवरलाल चौपड़ा ने बताया कि जेआईए की ओर से वरिष्ठ सदस्यों वाली टीम जेआईए किंग्स और जूनियर सदस्यों वाली टीम जेआईए क्रूसेडर होगी। एमआईए की ओर से वरिष्ठ सदस्यों वाली टीम का नाम एमआईए मास्टर ब्लास्टर और जूनियर टीम का नाम एमआईए एवेंजर्स रखा गया है।
--------
रेलकर्मियों ने मनाया पर्यावरण दिवस
भारतीय मजदूर संघ के तत्वावधान में उत्तर पश्चिम रेलवे कर्मचारी संघ जोधपुर मंडल की ओर से पेड़ों की रक्षा के लिए प्राण देने वाली वीरांगना अमृता देवी की स्मृति में शनिवार को पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य में नेहरू पार्क रेलवे आवास कॉलोनी स्थित रेलवे पार्क में सफ ाई अभियान व पौधारोपण किया गया। मण्डल मंत्री ललित गर्ग ने बताया कि संघ की ओर से पौधरोपण करने के साथ ही प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने को लेकर अभियान चलाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रवि बोधा ने की। कार्यक्रम में संघ पदाधिकारी, रेलकर्मी व अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Published on:
28 Aug 2021 11:39 pm