
वीडियो : मनोज सैन/जोधपुर. शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में वाहन चोरी की वारदातें दिनोंदिन बढऩे लगी हैं। इससे लोगों में खौफ है। वहीं पुलिस के लगातार के प्रयास के चलते चोर गैंग का पर्दाफाश किया जा रहा है। ऐसा ही मामला बुधवार को सरदारपुरा पुलिस थाना ने पकड़ा है। पुलिस ने एक और बाइक चोर गिरोह को पकड़ते हुए चार युवकों को हिरासत में लिया है। आरोपियों से 44 मोटरसाइकिल जब्त की गई हैं। पुलिस ने बताया कि चोर गिरोह शहर के विभिन्न भागों से मोटरसाइकिलें चुरा रहा है। इसके बाद तीन से चार हजार रुपए में चोरी की इन मोटरसाइकिलों को बेच दिया जाता है। एक पखवाड़े में दूसरा बाइक चोर गिरोह पकडऩे की कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। गत आठ अगस्त को पुलिस ने एक युवक व नाबालिग से चोरी की 17 मोटरसाइकिल बरामद की थी।
सर्तक रहे
शहर में बाबा के जातरुओं के साथ वाहन चोर गैंग भी सक्रिय हो गए हैं। जातरुओं की आड़ में आने वाली यह गैंग विभिन्न क्षेत्रों में जाकर न सिर्फ वाहनों को निशाना बनाती है बल्कि दुकानों और घरों में भी चोरी की वारदात को अंजाम देती है।