जोधपुर

आपसी कहासुनी में युवक की हत्या

फलोदी (जोधपुर). शहर के हरिजन बस्ती में सोमवार रात करीब साढे दस बजे आपसी कहासुनी में एक युवक की हत्या कर देने की वारदात हुई है। इस वारदात के बाद बाद मौके पर तनाव बना हुआ है।
less than 1 minute read
Feb 02, 2021
आपसी कहासुनी में युवक की हत्या
आपसी कहासुनी में युवक की हत्या

फलोदी (जोधपुर). शहर के हरिजन बस्ती में सोमवार रात करीब साढे दस बजे आपसी कहासुनी में एक युवक की हत्या कर देने की वारदात हुई है। इस वारदात के बाद बाद मौके पर तनाव बना हुआ है।


जानकारी के अनुसार वाल्मीकि बस्ती निवासी किशोर पुत्र आसुलाल वाल्मीकि व रवि पुत्र गंगाराम वाल्मीकि के लहू लुहान हालत में फलोदी स्थित राजकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां डॉक्टरों ने किशोरकुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे घायल का उपचार किया जा रहा है। बताया गया कि 10-15 लोगों ने मिलकर उन पर हमला किया था। देर रात तक पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।

ट्रैक्टर पलटने से चार मजदूर घायल

बालेसर. क्षेत्र के पत्थर खनन क्षेत्र खिरजा भोजा गांव में पत्थरों से भरा एक ट्रैक्टर व ट्रॉली पलटने से 4 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए ।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सोमवार शाम करीब 7. 30 बजे बालेसर पत्थर की खदानों से पत्थरों से ट्रैक्टर भरकर गड़ा गांव की तरफ जा रहे थे। ट्रैक्टर खिरजा भोजा गांव के पास पहुंचने पर अचानक ट्रैक्टर का हुक टूटने से ट्रैक्टर ट्रॉली सहित पलटी खा गया तथा ट्रैक्टर ट्रॉली पर बैठे गड़ा गांव निवासी थानाराम पुत्र सांगा राम मेघवाल, गोविंद राम पुत्र चूनाराम, उतमाराम पुत्र अभाराम , तथा भगवान सिंह पुत्र पुंज राज सिंह के गंभीर चोट लगने से घायल हो गए। सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से बालेसर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉ राहुल चोपड़ा एवं राम प्रसाद सहित चिकित्सा कर्मियों ने प्राथमिक उपचार किया ।

Published on:
02 Feb 2021 11:16 am