
रिटर्निंग अधिकारी यशपाल आहूजा ने बताया कि आज विभिन्न वार्डों से पांच प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। जिसमें वार्ड नंबर २ से मनीषा (निर्दलीय), वार्ड नंबर ७ से माधुरी (कांग्रेस), वार्ड ११ से नरेशचन्द (कांग्रेस), वार्ड नंबर २३ से सीमा (निर्दलीय) व वार्ड नंबर ३९ से बीबा (निर्दलीय) ने अपने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए हैं। बताया गया कि यहां अब तक 150 जनें निर्देशन पत्र ले जा चुके हैं। इनमें से 54 जनों ने प्रतिभूति निक्षेप राशि की रसीदें भी कटवा ली है।
प्रत्याशी चयन की हो रही मशक्कत -
नगरपालिका फलोदी के समस्त ४० वार्डों में पार्षद के चुनाव के लिए नामांकन दाखिला शुरू होने के दो दिन बाद तक भी कांग्रेस व भाजपा अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं कर पाई हैं। दोनों ही प्रमुख दलों से प्रत्येक वार्ड से कहीं दो-तीन तो कहीं चार-चार संभावित प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी पेश कर रखी है। ऐसे मेें जिताऊ प्रत्याशी का चयन करने में दोनों ही पार्टियों को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। ऐसा समझा जाता है कि कांग्रेस व भाजपा की ओर से रविवार शाम तक प्रत्याशियों की सूची जारी करने की तैयारी की जा रही है। इसके बाद अंतिम दो दिनों तक नामांकन दाखिले में तेजी रहेगी। (कासं)