जोधपुर

निष्ठा प्रशिक्षण में गुरूजी सीख रहे नवाचार

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क फलोदी. निष्ठा एकीकृत शिक्षक प्रशिक्षण के तृतीय चरण का आगाज रविवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय इंदिरा गांधी नहर परियोजना फलोदी में हुआ।
less than 1 minute read
Dec 02, 2019
फलोदी. निष्ठा एकीकृत शिक्षक प्रशिक्षण के तृतीय चरण का आगाज रविवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय इंदिरा गांधी नहर परियोजना फलोदी में हुआ।
फलोदी. निष्ठा एकीकृत शिक्षक प्रशिक्षण के तृतीय चरण का आगाज रविवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय इंदिरा गांधी नहर परियोजना फलोदी में हुआ।

शिविर का उद्देश्य शिक्षा में नवाचार एवं शिक्षण की नवीन विधाओं से प्रत्येक शिक्षक को रूबरू करवाकर उसका लाभ विद्यार्थियों को तक पहुंचाना है।

शिविर के उद्घाटन समारोह में सीबीईओ मदनलाल सुथार ने शिक्षकों को सम्बोधित किया तथा निष्ठा प्रशिक्षण की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण से मिले ज्ञान को विद्यार्थियों तक पहुंचा कर लाभान्वित करें ।

शिविर प्रभारी भीखमचन्द सुथार ने बताया कि प्रशिक्षण में आरपी सईराम मांजू, रेंवतीलाल, मुकेश, सहीराम, डूंगरराम व पुखराज विश्नाई द्वारा प्रशिक्षण पैकेज १ में पाठ्यचर्चा, विद्यार्थी केन्द्रित शिक्षा, सीखने के प्रतिफल, सामाजिक योग्यता विकसित करना, कला समेकित शिक्षा, विद्यालय आधारित आंकलन, विद्यालय में स्वास्थ्य एवं कल्याण आईसीटी, विद्यालयी शिक्षा में नई पहल तथा प्रशिक्षण पैकेज २ में पर्यावरण अध्ययन शिक्षण शास्त्र, गणित शिक्षण शास्त्र, भाषा शिक्षण शास्त्र, विज्ञान एवं सामाजिक शिक्षण शास्त्र का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।प्रशिक्षण के तृतीय चरण में लेवल प्रथम के ७४, द्वितीय के ४७ व उच्च प्राथमिक विद्यालय के ५ प्रधानाध्यापक सहित कुल १२६ सम्भागी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

Published on:
02 Dec 2019 12:08 pm