
ओसियां. निकटवर्ती गाला भोमिया जी मंदिर में दो अज्ञात चोरो ने चार किलो चांदी और चांदी का छत्र लेकर फरार हो गए थे वही मंदिर की मूर्ति भी खंडित कर गोशाला की दान पेटी तो?कर चले गये जिसे लेकर गांववासियों में भारी रोष व्याप्त है राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना अध्यक्ष लोहावट गजेन्द्र सिंह खीची ने बताया है की यह चोरी का तीसरा मामला हे इसे प्रुर्व दो चोरी हुई है उन चोरो का भी अभी तक कोई सुराग नही लगा मंदिर पुजारी किशना राम,गोशाला अध्यक्ष भोमा राम चौधरी, पूर्व सरपंच धोकल राम, जेठू सिंह , नाथू राम गुमान सिंह , अभय सिंह , चेतनराम , मुरली मिडल ने चोरो को शीघ्र पक?ने के लिए मांग की है वरना मजबूर होकर उपखण्ड कार्यलय मे ज्ञापन देने की बात कही हालाकि घटना के दुसरे दिन कास्टेबल धमेंद्र चौधरी व सहीराम बिश्नोई मोके पे आये वह सी सी केमरे के फुटेज लेकर गये ओर चोरो को शीघ्र पकडऩे का आश्वासन दिया।
युवक ने लगाई फांसी
शेरगढ़ (जोधपुर). निकटवर्ती भूंगरा निवासी एक युकव ने फंदा लगाकर आत्म हत्या कर दी।थानाधिकारी देवेन्द्रसिह ने बताया कि भंूगरा निवासी हरूराम पुत्र इासूराम मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका भतीजा 22 वर्षीय तिलाराम पुत्र रावलराम ने गुरुवार की रात को खाना खाकर सो गये तथा रात्री के करीब तीन बजे के आसपास उठ कर घर से बाहर चला गया तथा पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुची तथा शव का पोसअ मार्डम कर शव परिजनो को सौपा। रिपोर्ट में बताया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नही थी जानकारी के अनुसार बीस दिन पूर्व ही शादी हुई थी। पुलिस जांच में जुटी हुई है। निसं