जोधपुर

सरकार के भरोसे नहीं, खुद ही सुरक्षा के लिए चंदा जोड़ा और लगा दिए कैमरे

सरकार और प्रशासन का इंतजार किए बिना स्थानीय लोगों ने खुद पहल करते हुए क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने का बीड़ा उठाया।
less than 1 minute read
Nov 17, 2020
सरकार के भरोसे नहीं, खुद ही सुरक्षा के लिए चंदा जोड़ा और लगा दिए कैमरे
सरकार के भरोसे नहीं, खुद ही सुरक्षा के लिए चंदा जोड़ा और लगा दिए कैमरे

जोधपुर.
सरकार और प्रशासन का इंतजार किए बिना स्थानीय लोगों ने खुद पहल करते हुए क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने का बीड़ा उठाया। थोड़ी-थोड़ी राशि एकत्रित की और स्थानीय पार्षद के सहयोग से कैमरे लगाने का काम शुरू कर दिया। निगम उत्तर के वार्ड संख्या 38 के राजेश सिंह कच्छावा के अनुसार क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग लम्बे समय से उठ रही थी। ऐसे में मंगलवार का पहले चरण में चार कैमरे खरीद कर लगाने का काम शुरू किया। कुल इस क्षेत्र में 16 कैमरे लगाए जाएंगे। इस मौके पर नीरज कच्छावा, हितेश व्यास, रूद्रजीतसिंह, उपेन्द्र कच्छावा, मेघराज कच्छावा, गोविंदसिंह, दिनेश टाक, युद्धिष्ठिर खत्री सहित अन्य मौजूद थे।

गौरतलब है कि सर्दी बढऩे के कारण अब शहरी क्षेत्र में भी चोरी की वारदातों का खौफ बढ़ता जा रहा है। परकोटा शहर में भी पिछले कुछ समय में चोरी की वारदातें हुई हैं। एक के बाद एक लगातार कई मोहल्ले चोरों के निशाने पर है। ऐसे में स्थानीय लोगों ने 500 रुपए से लेकर 5 हजार तक का चंदा किया और सुरक्षा का यह उपाय अपनाया है।

Published on:
17 Nov 2020 07:13 pm