जोधपुर

अवैध डोडा पोस्त के साथ एक गिरफ्तार

दो किलो सौ ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद
less than 1 minute read
Nov 01, 2020
अवैध डोडा पोस्त के साथ एक गिरफ्तार
अवैध डोडा पोस्त के साथ एक गिरफ्तार

देचू. जिला पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राहुल बारहठ के निर्देशानुसार अभियान के तहत देचू पुलिस ने रविवार को अवैध डोडा पोस्त के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस को मुखबिर सूचना मिली की बुड़किया बिजलीघर के निकट एक आदमी अवैध डोडा पोस्त बेचने के लिए घूम रहा हैं। इस पर थानाधिकारी हनुमानाराम विश्नोई, मुख्य आरक्षी बाबूराम, हरचंदराम, कांस्टेबल किसनाराम, अशोक विश्नोई मय जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे, बुड़किया निवासी सुरेश कुमार पुत्र केवलराम विश्नोई को गिफ्तार कर दो किलो सौ ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया। आरोपी को सोमवार को बालेसर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

अश्लील मैसेज भेजने का मामला दर्ज
शेरगढ. मोबाइल पर अलग अलग नम्बरों से अश्लील मैसेज भेजकर महिला को परेशान करने व यौन उत्पीडऩ करने का मामला दर्ज किया गया है। थानाधिकारी देवेन्द्रसिह ने बताया कि एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके मोबाइल फोन पर कोई अनजान व्यक्ति अलग अलग नम्बरो ंसे अश्लील मैसेज भेजकर उसे परेशान कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Published on:
01 Nov 2020 07:22 pm