जोधपुर

पंचायत कर्मी आज ग्रामसभा का करेंगे बहिष्कार

फलोदी (जोधपुर). राजस्थान पंचायतीराज सेवा परिषद का समूहिक अवकाश व अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को 20 वें दिन भी जारी रहा। सरपंच एसोसिएशन ने भी पंचायतीराज स्थापना दिवस पर आयोजित ग्रामसभा की बैठकों के बहिष्कार की घोषणा की गई।
2 min read
Oct 01, 2018
Panchayat workers will boycott Gram Sabha today
पंचायत कर्मी आज ग्रामसभा का करेंगे बहिष्कार

फलोदी (जोधपुर). राजस्थान पंचायतीराज सेवा परिषद का समूहिक अवकाश व अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को 20 वें दिन भी जारी रहा। सरपंच एसोसिएशन ने भी पंचायतीराज स्थापना दिवस पर आयोजित ग्रामसभा की बैठकों के बहिष्कार की घोषणा की गई।

इससे गांधी जयंती पर मंगलवार को जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में प्रस्तावित ग्रामसभाओं के आयोजन पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। परिषद के तीनों घटकों विकास अधिकारी, पंचायत प्रसार अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी के समस्त कर्मचारी मंगलवार को जयपुर में आयोजित होने वाली पंचायतीराज बचाओं रैली में भाग लेने के लिए रवाना हुए।

परिषद के प्रवक्ता प्रेमरतन दवे ने बताया कि राज्य सरकार की हठधर्मिता की वजह से पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल बन गया है। अधिकतम कर्मचारी संगठन वर्तमान में राज्य सरकार की नीतियों के विरूद्ध आंदोलनरत है। आगामी माह में चुनाव प्रस्तावित है और राज्य की जनता व कर्मचारी अपने हक के लिए दर-दर भटक रहे हैं। फलोदी में सोमवार को धरने पर विकास अधिकारी ललित गर्ग, पंचायत प्रसार अधिकारी मगनलाल जोशी, ग्राम विकास अधिकारी ब्लॉक अध्यक्ष माणकलाल पालीवाल, अनिल हर्ष, अजय यादव आदि कर्मचारी मौजूद रहे तथा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। (कासं)

लोहावट. पंचायत समिति के आगे चल रहा अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। धरने पर पंचायत प्रसार अधिकारी शेराराम भाटिया, प्रमोद शर्मा, केशराराम परिहार, भंवरलाल विश्नोई, भवानीलाल सैन सहित कर्मचारी उपस्थित रहे। (निसं)

लवेरा बावड़ी. धरने पर चावडदान, मूलसिंह गहलोत, विमला,भंवरदान आसिया समेत अनेक उपस्थित रहे।
ओसियां. धरना-प्रदर्शन में पंचायत प्रसार अधिकारी ईशराराम चौधरी, अजाराम, हिम्मतसिंह, हुकमसिंह भाटी, मोहनलाल सांखला आदि शामिल हुए।

भोपालगढ़. राजस्थान पंचायतीराज सेवा परिषद की मांगे पूरी नहीं होने के विरोध में किया जा रहा आंदोलन एवं धरना जारी रहा और विकास अधिकारी त्रिलोकाराम दैया के नेतृत्व में पंचायत समिति क्षेत्र के सभी कार्मिकों ने धरने में शामिल होते हुए स्थानीय पंचायत समिति प्रांगण में धरने पर बैठे रहे। साथ ही कार्मिकों ने अपनी मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री व पंचायतीराज मंत्री को नियमित ज्ञापन भी भेजा।

इस दौरान पंचायतीराज कर्मचारी संघ के रामकिशोर चौधरी, रामजीवण देवड़ा, भंवरलाल बोराणा, रामनिवास रलिया, हेमाराम चौधरी, हेमराज देवड़ा, रामनिवास गहलोत, हरसुखराम पुनिया, मुकनाराम बैरा, परसराम ढाढिया, सहित कई कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए। इस दौरान अपनी विविध मांगों को लेकर धरना दे रहे पंचायतीराज विभाग के कर्मचारियों ने धरनास्थल पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

Published on:
01 Oct 2018 11:44 pm