जोधपुर

ब्लॉग के अपडेट वर्जन व्लॉग का बढऩे लगा है क्रेज, देश के टॉप व्लॉग्र्स टॉपिक के लिए चुन रहे जोधपुर

आप इंटरनेट पर ब्लॉग पिछले कई सालों से पढ़ते रहे होंगे। कई सब्जेक्ट पर एक्सपर्ट ब्लॉग लिखते रहे हैं। लेकिन पिछले कुछ समय में ब्लॉग का अपडेट वर्जन व्लॉग सामने आया है। अब लोग लम्बा लिखने और पढऩे की बजाय वीडियो के जरिये ही उसे देखना पसंद करते हैं।
2 min read
people are opting for VLOG as compared to blog on internet
ब्लॉग के अपडेट वर्जन व्लॉग का बढऩे लगा है क्रेज, देश के टॉप व्लॉग्र्स टॉपिक के लिए चुन रहे जोधपुर

अविनाश केवलिया/जोधपुर. आप इंटरनेट पर ब्लॉग पिछले कई सालों से पढ़ते रहे होंगे। कई सब्जेक्ट पर एक्सपर्ट ब्लॉग लिखते रहे हैं। लेकिन पिछले कुछ समय में ब्लॉग का अपडेट वर्जन व्लॉग सामने आया है। अब लोग लम्बा लिखने और पढऩे की बजाय वीडियो के जरिये ही उसे देखना पसंद करते हैं। टैक्नोलॉजी के इस अपडेट वर्जन का जोधपुर में अभी इतना उपयोग नहीं हो रहा है, लेकिन पिछले कुछ दिनों में देश के टॉप व्लॉगर ने जोधपुर को चुना है।

ब्लॉग का अपडेट वर्जन
पहले किसी विषय पर एक्सपर्ट ब्लॉग लिखते थे। जो कि लोगों की ओर से काफी पसंद किया जाता था। अब 10 से 15 मिनट की अवधि में ही वीडियो के जरिये अपनी बात को रखना व्लॉग कहलाता है। इसमें वीडियो किसी स्क्रिपटेड पर्फोमा में नहीं होता लेकिन वह उस स्पॉट या फैशन के बारे में पूरी बात कहता है। इसमें व्लॉगर अपनी भाषा में उस स्पॉट के बारे में पूरी जानकारी खुद रखता है, जिसे जीवंत तरीके से पेश किया जाता है।

इन टॉपिक पर व्लॉग है प्रचलित
1. ट्रेवल व्लॉग - यह देश के साथ विदेश में भी व्लॉगर्स का पसंदीदा सब्जेक्ट है। इसे लोगों की ओर से पसंद भी काफी किया जाता है। किसी भी स्थान तक पहुंचने की यात्रा को पूरा जीवंत तरीके से बताना और उसकी रोचक प्रस्तुति भी लोगों की जिज्ञासा बढ़ाती है।

2. फैशन व लाइफस्टाइल व्लॉग - इसे भी काफी पसंद किया जाता है। लेटेस्ट व फैशन को व्लॉग के जरिये प्रमोट किया जाता है। 10-15 मिनट की अवधि में लाइफ स्टाइल के बारे में पूरी जानकारी लेना लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

3. फूड व्लॉग - फूड व्लॉगर्स की संख्या इन दिनों तेजी से बढ़ रही है। जोधपुर फूड व्लॉगर्स के लिए पसंदीदा स्थान है। किसी भी एक फूड पर व्लॉग हो सकता है या किसी प्रसिद्ध खान-पान की दुकान या किसी शहर की ख्याति पर भी व्लॉग को लोग काफी पसंद करते हैं। जोधपुर में कैर सांगरी, कढ़ी सोगरा, मिर्चीबड़ा और मिठाइयों पर फूड व्लॉगर काम कर चुके हैं।

4. हेल्थ व्लॉग - पिछले कुछ माह में हेल्थ के प्रति लोग काफी जागरूक हुए हैं। हेल्थ व्लॉग को कई तरीकों से प्रजेंट किया जाता है। इसमें योग, जिम के साथ मॉर्निंग वॉक के व्लॉग को भी प्रमोट किया जाता है। कुछ लोग इसमें हेल्थी फूड के टिप्स भी शामिल करते हैं।

5. पॉलीटिकल व्लॉग - यह चुनावी समय में काफी पसंद किया जाता है। जानकार लगातार पॉलीटिकल एक्टिविटी के साथ इसे अपडेट रखते हैं। इसमें किसी नेता या पार्टी पर फोकस करने के साथ किसी राजनीतिक घटना के व्लॉग को भी लोग काफी पसंद करते हैं।

कई व्लॉग और भी फेमस
- मोटिवेशनल व्लॉग
- टेक्नोलॉजी व्लॉग
- इनोवेशन व्लॉग
- सोशल व्लॉग

क्या कहते हैं एक्सपर्ट
जोधपुर है व्लागर्स की पंसद
व्लॉग अब ब्लॉग का स्थान ले रहा है। कई बड़े शहरों में इसका कल्चर बढ़ता जा रहा है। कई सेक्टर में व्लॉगर इस पर काम करते हैं। जोधपुर ऐसे ट्रेवल व फूड व्लॉगर की फेवरेट जगह है।
- पंकज व्यास, आईटी एक्सपर्ट

नेचुरल तरीके से बात कहना लोगो को पसंद
अब वीडियो स्टोरी का फ्यूचर व्लॉग ही कह सकते हैं। बिना स्क्रिपटेड किसी भी बात को कहना लोगों को काफी नेचुरल लगता है। इसे लोग पसंद करते हैं इसलिए इसका प्रचलन भी बढ़ रहा है।
- मधुसूदन वर्मा, व्लॉग व सोशल मीडिया एक्सपर्ट

Updated on:
14 Jan 2020 01:38 pm
Published on:
14 Jan 2020 01:38 pm