जोधपुर

जोधपुर के योग खिलाडिय़ों को प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, वल्र्ड कप में जीता गोल्ड

दिल्ली के नांगलोई में फरवरी के पहले सप्ताह में आयोजित योग वल्र्ड कप-2020 में राजस्थान के साथ पंजाब के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। जोधपुर जिले के मथानिया गांव से ललित भारती, प्रीतेश शर्मा व पाली की कुसुम राठौड़ थी। टीम में पंजाब के मुक्तसर साहिब से गुरबिंदरसिंह भी थे।
less than 1 minute read
PM modi praised jodhpur yoga teachers for winning Yoga world cup
जोधपुर के योग खिलाडिय़ों को प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, वल्र्ड कप में जीता गोल्ड

जोधपुर. आज का युवा वर्ग अपने को स्वस्थ रखने के प्रति सजग होता जा रहा है। युवा चुस्त-दुरुस्त व स्वस्थ रहने के लिए पारंपरिक योग प्रक्रिया को अपना रहे हैं। ऐसे ही जोधपुर के युवाओं ने योग के पहले वल्र्ड कप में गोल्ड मेडल जीता और प्रधानमंत्री से सम्मानित हुए। दिल्ली के नांगलोई में फरवरी के पहले सप्ताह में आयोजित योग वल्र्ड कप-2020 में राजस्थान के साथ पंजाब के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। जोधपुर जिले के मथानिया गांव से ललित भारती, प्रीतेश शर्मा व पाली की कुसुम राठौड़ थी। टीम में पंजाब के मुक्तसर साहिब से गुरबिंदरसिंह भी थे। योगा वल्र्ड कप के विजेता खिलाडिय़ों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने विजेता चारों खिलाडिय़ों को बधाई दी।

योग में कर चुके हैं शिक्षा ग्रहण
ललित, कुसुम राठौड़ व गुरविंदर सिंह ने योग में जैन विश्व भारती विश्वविद्यालय लाडनूं से स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है। वहीं प्रीतेश योग में स्नातकोत्तर कर चुके हैं। ललित ने बताया कि वह योग की खेचरी मुद्रा में एक घंटा 32 मिनट का विश्व रिकॉर्ड बना चुके है। खेचरी मुद्रा योग की सर्वश्रेष्ठ व सबसे कठिन मुद्रा है।


योग को बनाया जीवन का अंग
विजेता खिलाडिय़ों का कहना है कि जीत हासिल करने के लिए प्रतिदिन कड़ी मेहनत की व लगातार अभ्यास किया तथा योग को जीवन का अंग बनाया।


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जीत चुके हैं पदक
परमानंद योग विश्वविद्यालय व योगा थेरेपी एसोसिएशन अमरीका की ओर से आयोजित अन्तरराष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में ललित भारती व कुसुम राठौड़ ने एडवांस योग में स्वर्ण व प्रीतेश शर्मा कांस्य पदक जीता। फ ाइव स्टार वेलफेयर स्पोट्र्स क्लब ने इन चारों खिलाडिय़ों को वर्ष 2019-20 के बेस्ट ईयर अवार्ड से भी सम्मानित किया।

Published on:
16 Feb 2020 12:37 pm