जोधपुर

पुलिस गिरफ्त से भागे आरोपी व उसके साथी को पकड़ा

- पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पिस्तौल और जीप बरामद कर ली -12 जुलाई को घर पर पिस्तौल से फायरिंग की थी
less than 1 minute read
पुलिस गिरफ्त से भागे आरोपी व उसके साथी को पकड़ा
पुलिस गिरफ्त से भागे आरोपी व उसके साथी को पकड़ा

जोधपुर. राजीव गांधी थाना क्षेत्र में पुलिस गिरफ्त से भागने वाले फायरिंग के आरोपी व उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पिस्तौल और जीप बरामद कर ली।
राजीव गांधी थानाधिकारी बलराजसिंह ने बताया कि गत 12 जुलाई को धीरेंद्रसिंह ने बेरू निवासी गणपतसिंह लोल के घर पर पिस्तौल से फायरिंग की थी। पुलिस ने गत 29 नवम्बर को देर रात बेरू स्थित फार्म हाउस में दबिश देकर आरोपी को पकड़ा था, लेकिन आरोपी के साथी सुरेश उर्फ अशोक पुत्र राणाराम मेघवाल ने पुलिसकर्मियों पर जीप चढ़ाने का प्रयास कर आरोपी को छुड़ा लिया। इसके बाद दोनों जीप लेकर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने फायरिंग के आरोपी बैरू निवासी धीरेंद्र सिंह (35) पुत्र शक्तिसिंह को रविवार देर रात तिलवाडि़या फांटा से और उसे पुलिस गिरफ्त से भगाने में सहायता करने वाले बैरू निवासी सुरेश उर्फ अशोक (43) पुत्र राणाराम को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

Published on:
10 Dec 2019 01:49 am