जोधपुर

सुरक्षा व कानून-व्यवस्था के लिए पुलिस की पैदल गश्त

- डीसीपी की अगुवाई में पुलिस ने भीतरी शहर में कोरोना व सुरक्षा के लिहाज से किया जागरूक
less than 1 minute read
Feb 18, 2021
सुरक्षा व कानून-व्यवस्था के लिए पुलिस की पैदल गश्त
सुरक्षा व कानून-व्यवस्था के लिए पुलिस की पैदल गश्त

जोधपुर.
आमजन की सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त (पूर्व) धर्मेन्द्रसिंह यादव की अगुवाई में पुलिस ने बुधवार रात उम्मेद राजकीय स्टेडियम से भीतरी शहर में पैदल गश्त की गई।

सहायक पुलिस आयुक्त (पूर्व) दरजाराम बोस ने बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम व सरकारी दिशा निर्देशों की पालना के लिए डीसीपी (पूर्व) धर्मेन्द्रसिंह यादव के नेतृत्व में पैदल गश्त की गई। एडीसीपी भागचंद मीणा, एसीपी दरजाराम, उदयमंदिर थानाधिकारी अनिल यादव, नागौरी गेट थानाधिकारी राजूराम बामणिया, सदर कोतवाली थाना हरीश सोलंकी के साथ अन्य अधिकारी व जवान उम्मेद राजकीय स्टेडियम से बम्बा मोहल्ला, हाथीराम का ओडा, साइकिल मार्केट, घंटाघर चौराहा, मैन बाजार, त्रिपोलिया बाजार व सोजती गेट तक पैदल गश्त की।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक रहने की अपील की। साथ ही सुरक्षा व अपराधिक गतिविधियां रोकने के लिए आमजन से बातचीत कर समस्याएं जानीं और सुझाव भी मांगे गए। आमजन को सीसीटीवी कैमरे लगाने को प्रेरित किया गया।

Published on:
18 Feb 2021 01:16 am