जोधपुर

पूजा की शादी का बीड़ा भामाशाहों ने उठाया

देणोक (जोधपुर) . संकट की घड़ी में भगवान किसी न किसी बहाने मदद करते हैं। ऐसा ही उदाहरण ईशरू गांव में देखने को मिला।हालात कुछ ये है कि गांव के इस परिवार के मुखिया उगमाराम का एक साल पूर्व असामयिक निधन हो गया था।
less than 1 minute read
Nov 29, 2020
पूजा की शादी का बीड़ा भामाशाहों ने उठाया
पूजा की शादी का बीड़ा भामाशाहों ने उठाया

देणोक (जोधपुर) . संकट की घड़ी में भगवान किसी न किसी बहाने मदद करते हैं। ऐसा ही उदाहरण ईशरू गांव में देखने को मिला। हालात कुछ ये है कि गांव के इस परिवार के मुखिया उगमाराम का एक साल पूर्व असामयिक निधन हो गया था।

उसके परिवार में तीन लड़कियां व तीन लड़के हैं। अचानक पति के निधन के बाद उसकी पत्नी देवी भी एक साल से बीमार है। ऐसे में घर चलाना मुश्किल हो रहा था। इस बीच बड़ी बेटी पूजा की 30 नवम्बर को अचानक शादी तय हो गई। इससे परिजनों की चिंता बढ़ गई।

परिजनों की इस चिंता को देखते हुए गांव के पूर्व सैनिक नारायण सिंह मांगलिया, भंवर सिंह मांगलिया हाल कतर की पहल पर गांव के युवा मंथन मंच ग्रुप से लड़की के विवाह को अच्छा करवाने का बीड़ा उठाया और ग्रुप सदस्यों ने करीब एक सप्ताह में एक लाख ग्यारह हजार रुपए राशि कन्यादान के लिए एकत्रित की।

एकत्रित राशि गरीब परिवार की बड़ी पुत्री पूजा को सरपंच जनप्रतिनिधि प्रेम सिंह मांगलिया, नारायण सिंह, काचबसिंह, भवानी सिंह, सुबेदार शैतान सिंह, रिटायर्ड केप्टन कुंभसिंह, गुलाब सिंह, भोमसिंह, वेरीशाल सिंह, पप्पूसिंह, कैलाश, गोपाराम, प्रकाश, सुमेराराम, शंकराराम, नत्थुराम, शंभुराम सहित दर्जनों ग्रामीणों की उपस्थिति में सहायता राशि दी।

Published on:
29 Nov 2020 06:36 pm