जोधपुर

किराणा व चाय की आड़ में बेच थे नशे की पुडि़यां

लोगो लगाएं... नशे के दलदल में जोधपुर- डोडा पोस्त तस्करी का मामला- किराणा दुकानदार व चाय की थड़ी वाला रिमाण्ड पर
less than 1 minute read
Jan 22, 2020
किराणा व चाय की आड़ में बेच थे नशे की पुडि़यां
किराणा व चाय की आड़ में बेच थे नशे की पुडि़यां

जोधपुर.
पुलिस कमिश्नरेट में चल रहे ‘ऑपरेशन क्रैक डाउन’ अभियान के तहत बासनी थाना पुलिस की गिरफ्त में आने वाले किराणा दुकानदार व चाय की थड़ी संचालक को अदालत ने मंगलवार को रिमाण्ड पर भेज दिया। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी लम्बे समय से किराणा व चाय की आड़ में डोडा पोस्त की पुडि़यां बनाकर बेच रहे थे।

थानाधिकारी देवेन्द्रसिंह के अनुसार प्रकरण में संजय कॉलोनी निवासी बाबूलाल (५७) पुत्र कालूराम बिश्नोई और बासनी गांव निवासी अम्बाराम उर्फ अक्षय (३५) पुत्र चतुराराम प्रजापत गिरफ्तार किया था। बाबूलाल ट्रांसपोर्ट नगर में वर्षों से किराणे का सामान की आड़ में ट्रक चालकों को डोडा पोस्त बेच रहा था। उससे १३.५ किलो डोडा पोस्त जब्त किया गया था। उसका पुत्र जोधपुर व बाड़मेर में चार नशा मुक्ति केन्द्र चला रहा है।
दूसरी तरफ, स्टील फैक्ट्री के सामने चाय की थड़ी संचालक अम्बाराम उर्फ अक्षय को ७ किलो डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया गया था। वह भी लम्बे समय से स्टील व अन्य फैक्ट्रियों के श्रमिकों को डोडा पोस्त बेच रहा था।

नशे के मुख्य सप्लायर के बारे में जांच
सरदारपुरा थानाधिकारी लिखमाराम आरोपी बाबूलाल व अंबाराम से पूछताछ कर रहे हैं। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने पर दो-दो दिन के रिमाण्ड पर भेजने के आदेश दिए गए हैं। फिलहाल यह सामने नहीं आया है कि आरोपी डोडा पोस्त कहां से लेकर आ रहे हैं। इस संबंध में दोनों से जांच की जा रही है।

Published on:
22 Jan 2020 01:08 am