
जोधपुर. भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण कल्याणक दिवस एवं गौतमस्वामी केवलज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जैन धार्मिक स्थलों में सामूहिक चैत्य वंदन एवं गौतमरास का आयोजन किया गया। महावीर निर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में खेरादियों का बास स्थित राजेन्द्र सूरि जैन ज्ञान मंदिर पौषधशाला से जूनी धान मंडी स्थित प्राचीन महावीर मंदिर तक प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। महावीर जैन नवयुवक मंडल एवं महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति की ओर से आयोजित प्रभातफेरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भागीदारी निभाई। संयोजक धीरज रांका ने बताया कि प्रभात फेरी सुबह खैरादियों का बास स्थित राजेन्द्र सूरि जैन ज्ञान मंदिर पौषधशाला से रवाना होकर क्रिया भवन, चांदी हॉल, राखी हाउस, मिर्ची बाजार, सिरे बाजार, सर्राफ ा बाजार होते हुए जूनी मंदिर स्थित महावीर स्वामी मंदिर पर लड्डू चढाने की परम्परा के बाद विसर्जित हुई। जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक तपागच्छ संघ की ओर से धर्मक्रिया भवन में महावीर निर्वाण दिवस पर विश्व शांति एवं महामांगलिक आयोजन किया गया। भगवान महावीर निर्वाण कल्याणक दिवस के उपलक्ष में गुरों का तालाब स्थित चिंतामणि पाŸवनाथ जैन मंदिर में महावीर निर्वाण लड्डू चढ़ाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंदिर के ट्रस्टी ओमप्रकाश चौपड़ा ने बताया कि मंदिर में भगवान महावीर स्वामी का 2548 वा निर्वाण कल्याण पर चैत्यवंदन किया गया।