जोधपुर

शादी समारोह से दूल्हे की मां का पर्स उड़ाया

पर्स में थे गिफ्ट और 2 लाख के लिफाफे
less than 1 minute read
Purse theft from a wedding ceremony
शादी समारोह से दूल्हे की मां का पर्स उड़ाया

जोधपुर. चौपासनी हाउससिंग बोर्ड थानान्तर्गत पाल रोड पर एक शादी समारोह में दूल्हे की मां का पर्स चोरी हो गया। पर्स में शादी में आए कीमती गिफ्ट और लिफाफे रखे थे, जिनमें करीब 2 लाख रुपए थे। पुलिस समारोह के वीडियो व फोटो देख चोर की तलाश कर रही है।
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस के अनुसार पाल बाइपास पर आशापूर्णा एन्कलेव निवासी हितेश कुमार गर्ग पुत्र रामकिशोर गर्ग ने रिपोर्ट में बताया कि गत 15 फरवरी को उसके पुत्र की शादी का समारोह पाल रोड स्थित मधुरम होटल में था। उसकी पत्नी ने शादी में आने वाले गिफ्ट व लिफाफे पर्स में रखे थे। पर्स में लिफाफों समेत करीब 2 लाख रुपए, 90 ग्राम सोने के आभूषण भी रखे हुए थे। देर रात उसकी पत्नी जब अन्य महिलाओं से बातचीत कर रही थी तभी कोई शख्स उसका पर्स चुरा ले गया। पुलिस समारोह के वीडियो व फोटो खंगालकर चोर की तलाश कर रही है।

Updated on:
19 Feb 2019 01:24 am
Published on:
19 Feb 2019 01:24 am