जोधपुर

पार्किंग स्थलों पर छापे, जांच में मिले अनेक संदिग्ध वाहन

- पार्किंग ठेकेदार व कर्मचारियों की ली जानकारी
less than 1 minute read
Feb 26, 2024
,
पार्किंग स्थलों पर छापे, जांच में मिले अनेक संदिग्ध वाहन,पार्किंग स्थलों पर छापे, जांच में मिले अनेक संदिग्ध वाहन

जोधपुर।
चोरी व संदिग्ध वाहनों के खड़े होने की आशंका के चलते पुलिस ने शहर के 36 पार्किंग स्थलों की आकस्मिक जांच की। इस दौरान लम्बे समय से खड़े 5 चौपहिया व 16 दुपहिया वाहन मिले। जिनके मालिकों के बारे में जानकारी ली जा रही है।
पुलिस कमिश्नर राजेन्द्रसिंह ने कमिश्नरेट में विभिन्न पार्किंग स्थलों की सघन जांच करने के निर्देश दिए। सहायक पुलिस आयुक्त व थानाधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस ने थाना क्षेत्रों में व्याप्त पार्किंग स्थलों की जांच की। सरकारी व निजी अस्पताल के अलावा रेलवे स्टेशन व रोडवेज के पार्किंग स्थलों की जांच की गई। 36 पार्किंग स्थलों के ठेकेदारों व वहां मौजूद कर्मचारियों के नाम-पते व मोबाइल नम्बर नोट किए गए। वहां खड़े वाहनों की भी जांच की गई। इस दौरान एक साल से 7-8 साल से पार्किंग स्थलों में खड़े पांच चार पहिया व 16 दुपहिया वाहन मिले। जिनके पंजीयन नम्बर नोट कर मालिकों के बारे में जानकारी लेने की प्रक्रिया शुरू की गई। पुलिस ने पार्किंग संचालकों को सख्त निर्देश दिए कि पार्किंग में आने वाले वाहनों का रजिस्टर में एन्ट्री करने के निर्देश दिए। कोई भी संदिग्ध वाहन आने पर तुरंत पुलिस कन्ट्रोल रूम के टोल फ्री नम्बर 100 व 112 या संबंधित पुलिस स्टेशन में सूचित करने के लिए पाबंद किया गया।

Published on:
26 Feb 2024 06:00 am