
गाडी संख्या 22478/22477 जयपुर-जोधपुर-जयपुर सुपरफ ास्ट एक्सप्रेस में 1 से 30 सितम्बर तक एक थर्ड एसी, एक वातानुकूलित कुर्सीयान व दो साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। इस बढ़ोतरी से इस गाड़ी के मार्ग के मुख्यत: जयपुर, फ ुलेरा, कुचामन सिटी, मकराना, डेगाना, मेडता रोड, राई का बाग एवं अन्य स्टेशनों के यात्रियों को प्रत्येक फेरे में थर्ड एसी श्रेणी की 72 सीटें, वातानुकूलित कुर्सीयान 144 सीटें व साधारण श्रेणी के दो डिब्बे अधिक उपलब्ध होगे।
गाडी संख्या 24888/24887, बाडमेर-ऋ षिकेष-बाडमेर लिंक एक्सप्रेस में बाडमेर से एक से तीस सितम्बर एक थर्ड एसी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की गई है। इससे गाड़ी के मार्ग के मुख्यत: बाडमेर, जोधपुर, बीकानेर, हनुमानगढ, भटिण्डा, अंबाला, रूडकी एवं अन्य स्टेशनों के यात्रियों को प्रत्येक फेरे में थर्ड एसी श्रेणी की 64 बर्थ अधिक उपलब्ध हो पाएगी। गाडी संख्या 22421/22422 दिल्ली सराय-भगत की कोठी-दिल्ली सराय एक्सप्रेस में दिल्ली सराय से 2 सितम्बर से एक अक्टूबर तक एवं भगत की कोठी से तीन सितम्बर से दो अक्टूबर तक एक थर्ड एसी श्रेणी के डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है। इससे गुडग़ांव, रेवाड़ी, लुहारू, चूरू, रतनगढ़ एवं अन्य स्टेशनो के यात्रियों को थर्ड एसी श्रेणी की 64 बर्थ अधिक उपलब्ध हो पाएगी।