Railway Big News : जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार राजस्थान से जम्मूतवी की ओर जाने वाली 4 ट्रेनें मार्च तक रद्द और 4 आंशिक रद्द रहेंगी। जानें इन ट्रेनों का नाम।
Railway Big News : उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल पर कठुआ-माधोपुर पंजाब स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या-17 पर तकनीकी समस्या के चलते रेलवे ने जम्मूतवी की ओर जाने वाली कुछ ट्रेनों के रद्दीकरण एवं आंशिक रद्दीकरण की अवधि मार्च-2026 तक बढ़ा दी है। जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार जोधपुर होकर गुजरने वाली चार जोड़ी ट्रेनें भी इस विस्तार से प्रभावित रहेंगी।
14661 बाड़मेर-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस-3 दिसंबर तक रद्द, 14662 जम्मूतवी-बाड़मेर शालीमार एक्सप्रेस-30 नवंबर तक रद्द, 19107 भावनगर टर्मिनस-शहीद कप्तान तुषार महाजन आरएस एक्सप्रेस-29 मार्च 2026 तक रद्द, 19108 शहीद कप्तान तुषार महाजन आरएस-भावनगर टर्मिनस एक्सप्रेस-30 मार्च 2026 तक रद्द।
14803 भगत की कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस 31 मार्च 2026 तक पठानकोट तक ही संचालित होगी।
(पठानकोट-जम्मूतवी खंड आंशिक रद्द)
14804 जम्मूतवी-भगत की कोठी एक्सप्रेस 1 अप्रेल 2026 तक पठानकोट से ही चलेगी।
(जम्मूतवी-पठानकोट खंड आंशिक रद्द)
19223 साबरमती-जम्मूतवी एक्सप्रेस 30 मार्च 2026 तक फिरोजपुर कैंट तक संचालित होगी।
(फिरोजपुर कैंट-जम्मूतवी खंड आंशिक रद्द)
19224 जम्मूतवी-साबरमती एक्सप्रेस 1 अप्रेल 2026 तक फिरोजपुर कैंट से ही चलेगी।
(जम्मूतवी-फिरोजपुर कैंट खंड आंशिक रद्द)
रेलवे का यात्रियों से अनुरोध, यात्रा से पूर्व संबंधित ट्रेन की स्थिति की पुष्टि भारतीय रेलवे की वेबसाइट या अधिकृत ऐप पर अवश्य करें।