जोधपुर

रेलमंत्री अश्विनी मंत्रालय संभालने के बाद पहली बार आएंगे जोधपुर

दो अक्टूबर को फ्लाइट से आएंगे रेलमंत्री
less than 1 minute read
Sep 30, 2021
रेलमंत्री अश्विनी मंत्रालय संभालने के बाद पहली बार आएंगे जोधपुर
रेलमंत्री अश्विनी मंत्रालय संभालने के बाद पहली बार आएंगे जोधपुर

जोधपुर। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के रेल मंत्रालय संभालने के बाद पहली बार दो अक्टूबर को जोधपुर आएंगे।

रेल मंत्रालय की ओर से बुधवार रात को रेलमंत्री वैष्णव के जोधुपर दौरे कार्यक्रम जारी कर दिया गया।
रेलमंत्री शनिवार सुबह करीब १०.५५ बजे फ्लाइट से जोधपुर आएंगे और यहां विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। जिसमें रातानाडा गणेश मंदिर दर्शन के बाद दोपहर करीब २.१० बजे राईकाबाग रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे और लिफ्ट, फुटओवर ब्रिज, स्टेशन बिल्डिंग का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद डाक विभाग की ओर से रातानाड़ा माहेश्वरी भवन कार्यक्रम, लघु उद्योग भारती सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक सहित कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वैष्णव ३ अक्टूबर को सुबह ७.५० बजे पाली के लिए रवाना हो जाएंगे। उसी दिन रात को फालना से स्वर्ण जयन्ती राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के रेल मंत्रालय संभालने के बाद पहली बार दो अक्टूबर को जोधपुर आएंगे। रेल मंत्रालय की ओर से बुधवार रात को रेलमंत्री वैष्णव के जोधुपर दौरे कार्यक्रम जारी कर दिया गया।

Published on:
30 Sept 2021 04:43 pm