जोधपुर

जयपुर से चोरी हुई कार यहां मिली, खाना खाने रेस्टोरेंट गया था वाहन मालिक, लौटा तो गायब मिली कार

सिविल लाइन थाना पुलिस ने चोरी गई कार जोधपुर में बरामद की। पुलिस मामले में चोर गिरोह की पड़ताल में जुटी है।
less than 1 minute read
Mar 07, 2024
car_stolen_from_jaipur_recovered_in_jodhpur_.jpg
demo pic

अजमेर। सिविल लाइन थाना पुलिस ने चोरी गई कार जोधपुर में बरामद की। पुलिस मामले में चोर गिरोह की पड़ताल में जुटी है। बरामद 22 लाख कीमत की कार जयपुर रोड स्थित रेस्टोरेंट के बाहर से चोरी हुई थी। पुलिस वाहन चोर की तलाश में जुटी है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) दुर्गसिंह राजपुरोहित ने बताया कि 28 फरवरी को जयपुर रोड पर एक रेस्टोरेंट से सामने से चोरी हुई कार को सिविल लाइन थाना पुलिस ने जोधपुर से बरामद किया, हालांकि वाहन चोर कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस गिरोह की तलाश में जुटी है।

गौरतलब है कि रामगंज चन्दवरदायी नगर निवासी मनोज कुमार भुराड़िया ने शिकायत दी थी कि 28 फरवरी शाम को वह रेस्टोरेन्ट के बाहर कार खड़ी कर खाना खाने रेस्टोरेंट में चला गया। वापस बाहर आया तो कार नहीं मिली। राजपुरोहित ने बताया कि चोरी की वाहन की तलाश में पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता लेते हुए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। पुलिस ने वाहन चोर का रूट ट्रेक करते हुए चोर गिरोह की तलाश में पहले नागौर व फिर जोधपुर पहुंची। जोधपुर में चोरी की कार बरामद की।

Updated on:
07 Mar 2024 09:18 pm
Published on:
07 Mar 2024 09:18 pm