जोधपुर

कर्नाटक से जोधपुर पहुंचे 742 प्रवासी राजस्थानी

स्क्रीनिंग के बाद रोडवेज बसों से किया गृह जिले के लिए रवाना- अब तक जोधपुर पहुंचे 15 हजार 638 प्रवासी राजस्थानी, 7 हजार 469 श्रमिकों को 12 ट्रेनों से गृह राज्य पहुंचाया
less than 1 minute read
Jun 09, 2020
कर्नाटक से जोधपुर पहुंचे 742 प्रवासी राजस्थानी
कर्नाटक से जोधपुर पहुंचे 742 प्रवासी राजस्थानी

जोधपुर. शहर के भगत की कोठी रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह 11:42 मिनट पर कनार्टक के अशोकपुरम से रवाना हुई श्रमिक स्पेशल ट्रेन पहुंची। ट्रेन से उतरे विभिन्न जिलों के 742 यात्रियों को स्टेशन परिसर में सेनेटाइजर किया। उनके नाम पते नोट कर उनकी स्क्रीनिंग के बाद रोडवेज बसों से उनके गृह जिले के लिए रवाना किया गया।

17 रोडवेज बसों से भेजा गृह जिले
आईएएस वन्दना सिंघवी ने बताया कि यात्रियों को 17 रोडवेज बसों से 655 यात्रियों को उनके गृह जिले के लिए रवाना किया। उन्होंने बताया कि जोधपुर के 170, बाड़मेर के 322, नागौर के 89, अजमेर में 20, जयपुर के 22, अलवर 10, चुरू के 18, दौसा 3, भरतपुर 7, बीकानेर 14 , धौलपुर के 2, सीकर के 11, करौली के 27, झुंझुंनु के 3, हनुमानगढ़ के 4, जालोर के 6, जैसलमेर के 8, पाली के 3 व टोंक के 7 यात्रियों को रोडवेज बस से उनके गृह जिले तक भेजा गया। अन्य स्थानीय यात्री स्वयं के साधानों से गए।

15 हजार से ज्यादा प्रवासी आए, साढ़े सात हजार गए
जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि अन्य राज्यों में लॉकडाउन के कारण फंसे प्रवासी राजस्थानियों को उनके घर पहुंचाने के लिए लगातार श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक 14 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से 15 हजार 638 प्रवासी राजस्थानी पहुंचे। इसके साथ ही जोधपुर में अन्य राज्यों के रह रहे 7469 श्रमिकों को 12 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से उनके गृह राज्य निशुल्क पहुंचाया गया।

Published on:
09 Jun 2020 12:43 am