जोधपुर

…मुख्यमंत्री वसुंधरा की गौरव यात्रा में हुआ बड़ा विवाद, आक्रोश में आए राजपूत समाज ने जोधपुर में जमकर किया हंगामा

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Aug 25, 2018
Feature image

जोधपुर ।

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा को लेकर बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में निकाली जा रही भारतीय जनता पार्टी की गौरव यात्रा में बड़ा विवाद होने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि गौरव यात्रा के दौरान जोधपुर के ओसियां में बड़ा विवाद हुआ है। ओसियां में राजपूत समाज के लोगों ने गौरव यात्रा में जमकर प्रदर्शन किया है। साथ ही आक्रोश में आकर रास्ता जाम और टायर जलाए हैं। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री के मुलाकात न करने से ओसियां का राजपूत समाज आक्रोश में है और प्रदर्शन कर रहा है।

बता दें कि मुख्यमंत्री की गौरव यात्रा में पहले भी विवाद हो चुका है। भाजपा के इस नाराज़ खेमे ने सीएम राजे की यात्रा का खुलकर विरोध जताया था। उदयपुर के वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपाई कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को उदयपुर में भाजपा कार्यालय में जमकर हंगामा किया और सीएम के खिलाफ नारे तक लगा दिए थे।

वहीं प्रदेश कांग्रेस की तरफ से भी मुख्यमंत्री की गौरव यात्रा निकालने जाने को लेकर बीच-बीच में बयान बाजी होती रही हैं। साथ ही मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर सरकारी धन के दुरूपयोग करने के भी आरोप लगते रहे हैं। इन्हीं सब विवादों के चलते भारतीय जनता पार्टी की गौरव यात्रा के लिए उच्च न्यायालय में याचिका भी लगाई थी जिसके तहत बीजेपी को राजस्थान गौरव यात्रा के खर्चे का ब्यौरा भी हाईकोर्ट में देना पड़ा है और मामले की सुनवाई अभी जारी है।

सुबह जोधपुर के सेखाला में हुई थी सभा

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की गौरव यात्रा शनिवार को जोधपुर के सेखला में पहुंची थी। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का राजस्थान गौरव रथ शनिवार को जोधपुर के बालेसर शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सेखाला पहुंचा था। मारवाड़ अंचल में वसुंधरा राजे के प्रवेश के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह रहा।

Published on:
25 Aug 2018 05:10 pm