जोधपुर

1 मार्च से इस ट्रेन का लोहावट रेलवे स्टेशन पर होगा ठहराव, गजेन्द्रसिंह शेखावत के प्रयास लाए रंग

लंबे समय से की जा रही थी Kathgodam Jaisalmer Ranikhet Express के ठहराव की मांग...
less than 1 minute read
Feb 28, 2019
train

जोधपुर/लोहावट।

जोधपुर रेल मंडल के लोहावट रेलवे स्टेशन पर काठगोदाम-जैसलमेर (Kathgodam Jaisalmer Ranikhet Express) के बीच चलने वाली रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग पर स्टेशन पर हुई सुविधाओं के विस्तार व तकनीकी बढऩे के बाद केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) के प्रयासों से रेल मंत्री व रेलवे विभाग द्वारा स्टेशन पर रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव शुरू करने की स्वीकृति जारी कर दी है।

लोगों को मिलेगी समस्याओं से राहत
लोहावट में 1 मार्च से इस ट्रेन का ठहराव प्रारंभ होगा। एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव से लोगों में खुशी का माहौल बना हुआ है। वहीं रेलवे स्टेशन पर इसकी तैयारी जोरों पर चल रही है। रानीखेत के लोहावट रेलवे स्टेशन पर रुकने से लोगों को कई समस्याओं से राहत मिल सकेगी। वही बहुप्रतिक्षित इतंजार भी पूरा होगा।

यहां पर काठगोदाम से चलकर शाम को जैसलमेर जाने वाली ट्रेन 15014 का ठहराव होगा। वहीं जैसलमेर से चलकर काठगोदाम जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन 15013 का अलसुबह स्टेशन पर पहुंचेगी। रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन के स्टेशन पर ठहराव प्रारंभ होने से रेल की दृष्टि से लोहावट स्टेशन देश के कई स्टेशनों पर जुड़ जाएगा तथा आस-पास के कई गांवो के लोगों को सुविधा मिल सकेगी। लोहावट में रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग लंबे समय से की जा रही है। वहीं इस एक्सप्रेस ट्रेन के लोहावट ठहराव नहीं होने से यात्रियों की परेशानी को लेकर राजस्थान पत्रिका ने कई बार इस मुद्दे को उठाया है।

Updated on:
28 Feb 2019 03:52 pm
Published on:
28 Feb 2019 03:46 pm