जोधपुर

जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को पढय़ा स्वच्छता का पाठ

भोपालगढ़ पंचायत समिति सभागार में हुई कार्यशाला
less than 1 minute read
Feb 02, 2021
जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को पढय़ा स्वच्छता का पाठ
जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को पढय़ा स्वच्छता का पाठ

भोपालगढ़ (जोधपुर). स्थानीय पंचायत समिति सभागार में मंगलवार को स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत ठोस व तरल कचरा प्रबंधन को लेकर भोपालगढ़ पंचायत समिति कि चयनित ग्राम पंचायतों के सरपंचों सहित ग्रामीण विकास विभाग से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों की एक दिवसीय संयुक्त कार्यशाला व बैठक विकास अधिकारी शिवदानसिंह मेघवाल बासनी सेजां की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें इन्हें स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत ग्रामीण इलाकों में चलाए जाने वाले सफाई अभियान के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
ब्लॉक समन्वयक अनिल दाधीच ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत भोपालगढ़ पंचायत समिति की चयनित ग्राम पंचायतों के सरपंचों, ग्राम विकास अधिकारियों, पंचायत प्रसार अधिकारियों, कनिष्ठ अभियंताओं एवं मनरेगा के कनिष्ठ तकनीकी सहायक सहित पंचायतीराज विभाग एवं स्वच्छ भारत मिशन अभियान से जुड़े कार्मिकों की एक दिवसीय संयुक्त कार्यशाला व बैठक आयोजित की गई। जिसमें विकास अधिकारी शिवदानसिंह मेघवाल ने गांवों में साफ-सफाई रखने, ठोस व तरल कचरा प्रबंधन के साथ ही गंदे पानी की निकासी के लिए नाली निर्माण करने, कचरा संग्रहण के लिए ग्राम पंचायत द्वारा ई-रिक्शा खरीदने सहित गांवों में साफ-सफाई से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से जानकारी देते हुए उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्मिकों से अभियान को सफल बनाकर सभी ग्राम पंचायतों को स्वच्छ पंचायत बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर अतिरिक्त विकास अधिकारी भंवरलाल जाखड़, पंचायत प्रसार अधिकारी रामकिशोर नारधनिया, सज्जनसिंह चारण, ओमप्रकाश जाखड़, मिशन के भोपालगढ़ ब्लॉक समन्वयक अनिल दाधीच के साथ ही चयनित ग्राम पंचायतों के सरपंच, ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्रामीण विकास व पंचायतीराज विभाग के स्वच्छता अभियान से जुड़े कार्मिक भी मौजूद थे।

Published on:
02 Feb 2021 09:27 pm