
जोधपुर.
गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को उम्मेद राजकीय स्टेडियम में होने वाले प्रमुख समारोह में प्रशासन की ओर से 69 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।
समारोह में 75 प्रतिशत नेत्रहीन होने के बावजूद कई खेलकूद प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने वाले बालाजी नगर, गुड़ा विश्नोइयां के प्रेमाराम विश्नोई, बैडमिंटन प्रतियोगिता में जिला एवं राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली साक्षी असनानी, राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता 2019 के आयोजन में सॉफ्ट बॅाल में स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर अवर लेड़ी अॅाफ पिलर कंावेन्ट स्कूल के आदित्य करणसिंह दैया, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डिगाडी तिंवरी के महिपाल सिंह, महावीर पब्लिक स्कूल की भूमिका टाक, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिंजवाडिया के दिनेश परिहार, इसी स्कूल की अरुणा, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय शक्ति नगर की मनीषा, सुमेर उच्च माध्यमिक विद्यालय की खुशबु तथा सुमेर लिटिज रोजेज स्कूल महामंदिर की पलक जयपाल, राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता 2019 में निशानेबाजी में रजत पदक प्राप्त करने पर महावीर पब्लिक स्कूल की पारूल शेखावत को सम्मानित किया जाएगा।
इनके अलावा विधानसभा चुनाव 2018 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने पर सहायक कलक्टर एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट फास्ट ट्रेक आकंाक्षा बैरवा, विभागीय कार्यों को पूर्ण निष्ठा एवं तत्परता से करने पर तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट ओसियां आईदान पंवार, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन एवं मनरेगा योजनाओं में पंचायत समिति शेरगढ़ को जिले में प्रथम स्थान दिलाने पर विकास अधिकारी पंचायत समिति शेरगढ के भुवनेश्वर सिंह चौहान, प्रशिक्षणार्थियों तथा पशुपालको को उत्कृष्ट प्रशिक्षण देने पर वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्वेता कच्छवाहा, पशु चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर पशु चिकित्सा अधिकारी केतुमदा के डॉ. अभिजीत सुत्रधार, स्वच्छ अभियान के तहत 2 लाख 65 हजार का राजस्व अर्जित करने पर मथुरादास माथुर चिकित्सालय के उप अधीक्षक डॉ. अरूण शर्मा, खेलकूद आयोजन के लिए उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा मदन नाथ रावल, बजट, वेतन, लेखा संबंधी कार्यो के लिए जिला कलक्टर के सहायक लेखाधिकारी जसवंत राज तातेड़, विधानसभा चुनाव 2018 में उत्कृष्ट कार्य के लिए कोषाधिकारी शहर के सहायक लेखाधिकारी ग्रेड द्वितीय निकेश कलिया, मतदाता जागरूकता के लिए महात्मा गांधी स्कूल के व्याख्याता रतनसिंह चम्पावत, चुनाव संबंधी कार्य एवं प्रशिक्षण संबंधी उत्कृष्ट कार्य के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के वरिष्ठ अनुदेशक देवेन्द्र कुमार देवड़ा तथा सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारी बिहारीलाल दर्जी को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।राजकीय पोलोटेक्निक महाविद्यालय के प्रवक्ता सिविल पुष्पेन्द्र कुमार चौधरी, राजकीय महिला आइटीआइ के अनुदेशक नरेन्द्रसिंह गौड़, महात्मा गांधी चिकित्सालय के नर्स श्रेणी प्रथम इकबाल हुसैन, उम्मेद अस्पताल की नर्स श्रेणी प्रथम श्रीमती वीणा व्यास, मथुरादास माथुर चिकित्सालय के मेल नर्स प्रथम पुखराज देवड़ा, अधीक्षक जी आर पी(उत्तर) कार्यालय पुलिस के वरिष्ठ सहायक श्रीकृष्ण दाधीच, पुलिस आयुक्त के वरिष्ठ सहायक रावल सिंह, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय भावी के वरिष्ठ सहायक इन्द्रजीत त्रिपाठी, संभागीय आयुक्त कार्यालय के वरिष्ठ सहायक भंवरसिंह शेखावत, अपर जिला कलक्टर शहर प्रथम के वरिष्ठ सहायक दलीचन्द, तहसील कार्यालय के भू अभिलेख निरीक्षक हिगंलाज दान, बिलाड़ा के नरेन्द्रसिंह, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्याालय नंादिया खुर्द के वरिष्ठ अध्यापक सुरेन्द्र सुथार, हनुमान नगर बालेसर की अध्यापिका श्रीमती मनीषा चौहान, चिचडली लूणी विद्यालय के शारीरिक शिक्षक रजाक मोहम्मद, मंदिर नेवरा रोड विद्यालय के शारीरिक शिक्षक ललित कुमार, रातानाड़ा विद्यालय के शारीरिक शिक्षक पुनाराम विश्नोई, जिला कलक्टर कार्यालय की कनिष्ठ सहायक श्रीमती विजय लक्ष्मी चौधरी, जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण के कनिष्ठ सहायक प्रवीण कुमार, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं एस डी एम शेरगढ के सूचना सहायक हरिपाल सिंह,ख् अपर जिला कलक्टर द्वितीय के सूचना सहायक संदीप सिंह राठौड, जिला निर्वाचन कार्यालय के सूचना सहायक हिमंाशु शर्मा, उप पंजीयक झंवर के सूचना सहायक तोगाराम चौधरी तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के वार्ड बॅाय प्रतापसिंह चौहान को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में जिला कलक्टर कार्यालय के सहायक कर्मचारी महेश चौहान एवं घेवरराम, संभागीय आयुक्त कार्यालय के सहायक कर्मचारी ताराचन्द, जिला शिाा अधिकारी माध्यमिक के सहायक कर्मचारी देवाराम, नगर निगम के फायरमैन शैलेन्द्र सिंह तंवर, वार्ड संख्या 45 के सफाई प्रभारी धर्मेन्द्र जावा, वार्ड संख्या 31 के सफाई कर्मचारी कालूराम को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार वर्ष 2018 इजरायल में आयोजित वल्र्ड गवर्नेश एक्सपेडिशन में भारत का प्रतिनिधित्व कर चाणक्य अवार्ड प्राप्त करने पर सुश्री पार्वती जंागिड़, स्वच्छ भारत अभियान के तहत मोक्ष धाम को स्वच्छ कर सहयोग के लिए प्रमेन्द्र बोहरा, 125 असाक्षर को साक्षर बनाने एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत कार्य करने पर मुकेश कुमार मेघवाल, तूरजी के झालरे में गिरी विदेशी युवती की जान बचाने का साहसी कार्य के लिए मनोज कुमार कारवानी, सामाजिक संस्था के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में समाज सेवा के लिए हाजी सैयद अब्दुल गनी, दीपक सोनी, सूक्ष्म कलाकृतियों एवं चित्रकारी में वल्र्ड रिकॅार्ड बनाने पर पार्वती, आधार कार्ड, भामाशाह कार्ड, श्रमिक कार्ड के नि:शुल्क शिविर लगाने पर बंटी प्रजापत, 29 वें पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तजशिल्प उत्सव के सफलतम आयोजन के लिए मरूधरा इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के अतिरिक्त सचिव राजेश सोलंकी, नि:शुल्क बालिका शिक्षा व खेलकूद के लिए अजीतसिंह, संस्थाओं के माध्यम से सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर माधोसिंह संाखला, सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर नसीम अली रंगरेज, केली देवी, महिलाओं एवं बालिकाओं के विकास संबंधी कार्य करिने पर स्वाती शर्मा तथा ई ओ सी, डी क्यू आर टी में तैराक का कार्य करते हुए 15 लोगों को डुबने से जान बचाने के लिए नागरिक सुरक्षा के स्वयं सेवक हरीराम जाट को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा
-आठ सौ छात्राएं करेंगी सामूहिक नृत्य
गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह शनिवार सुबह शहर के उम्मेद राजकीय स्टेडियम प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण के साथ शुरु होगा। संभागीय आयुक्त ललित कुमार गुप्ता मुख्य अतिथि के तौर पर ध्वजारोहण करेंगे तथा मार्च पास्ट की सलामी एवं परेड का निरीक्षण करेंगे। कार्यक्रम को लेकर जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने शुक्रवार को स्टेडियम में व्यवस्थाओं का जायजा लिया व आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रभारी अधिकारी एवं एडीएम सिटी प्रथम जवाहर चौधरी ने बताया कि समारोह में गणतंत्र दिवस पर 1200 छात्र-छात्राओं की ओर से व्यायाम, 250 बच्चों की ओर से डंबल्स व इतने ही बच्चे लेजियम की प्रस्तुति देंगे। नागरिक सुरक्षा विभाग की ओर से इस बार आपदा प्रबंधन का विशेष रोमांचक प्रदर्शन भी दिखाया जाएगा। कार्यक्रम में एक साथ 800 छात्राओं का सामूहिक नृत्य आकर्षण का केंद्र रहेगा।