जोधपुर

ढाढणिया सड़क हादसा : मासूम बच्चों के सिर से उठा मां-बाप का साया, वहां मौजूद हर आंख हुई नम

बालेसर (जोधपुर) . ढाढणिया सडक़ हादसे में आम्ब सिंह व श्रवण सिंह की पत्नियों सहित मौत के बाद उनके मासूम बच्चों के भविष्य को लेकर सभी चिंतित नजर आए।
less than 1 minute read
Sep 29, 2019
Road accident : Worried about the future of innocent children
ढाढणिया सड़क हादसा : मासूम बच्चों के सिर से उठा मां-बाप का साया, वहां मौजूद हर आंख हुई नम

बालेसर (जोधपुर) . ढाढणिया सडक़ हादसे में आम्ब सिंह व श्रवण सिंह की पत्नियों सहित मौत के बाद उनके मासूम बच्चों के भविष्य को लेकर सभी चिंतित नजर आए।

बालेसर निवासी आम्ब सिंह के एक पुत्री व दो पुत्र है। जिनको अभी तक छोटे होने से इतनी समझ भी नहीं। ऐसे में उनके सिर से मां-बाप का साया हमेशा के लिए उठ गया। शुक्रवार को गुलाब कंवर की मौत हो गई थी। वहीं आम्बसिंह की जोधपुर ईलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को आम्बसिंह का शव बालेसर पहुंचा।

शनिवार सुबह एक ही चिता पर दोनों पति-पत्नी का अंतिम संस्कार किया। मृतक श्रवण सिंह व पत्नी प्रेम कंवर के दो बच्चियां व एक बच्चा है। इन मासूमों के सिर पर मां-बाप का साया उठ गया। बच्चों को तो ये भी नहीं पता कि उनका साया अब नहीं रहा।

हाल जानने पहुंचे जिला कलक्टर

बालेसर ढांढ़णिया सड़क में काल कलवित हुए लोगों के परिजनों से मिलने शनिवार को जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित बालेसर व शेरगढ़ उपखण्ड क्षेत्र में पहुंचे। जिला कलक्टर ने घटना स्थल का जायजा लिया तथा बालेसर जैतसर, उम्मेद नगर, जेतराण बालेसर, तिबना, तेना, पदमगढ़, सोमेसर, पाबूसर, बादरसर गांव के मृतकों के परिजनों से मिले तथा प्रशासन द्वारा हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान उनके साथ एडीएम एमएल बोहरा, बालेसर एसडीएम महावीर सिंह जोधा सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इससे पूर्व एसडीएम महावीर सिंह जोधा की अगुवाई में हादसे में सभी मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपए के चेक सौंपे।

Updated on:
29 Sept 2019 10:16 am
Published on:
29 Sept 2019 10:16 am