जोधपुर

अनुबंधित ड्राइवर हटाए, रोडवेज सेवाएं प्रभावित

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्कफलोदी. राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के प्रबंधन द्वारा अनुबंधित ड्राइवरों की सेवा समाप्त करने के लिए गए फैलसे का असर फलोदी डिपो में भी हुआ है।
less than 1 minute read
Nov 02, 2019
फलोदी डिपो में खड़ी बसें
फलोदी डिपो में खड़ी बसें

इस फैलसे के तहत रोडवेज के फलोदी डिपो में कार्यरत 15 ड्राइवरों को अचानक हटा दिया गया है। जिससे शनिवार को करीब आधा दर्जन बसों का संचालन ठप रहा और यह बसें रूट पर जाने की बजाए वर्कशॉप में खड़ी नजर आई।
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के प्रबंधन द्वारा अनुबंधित ड्राइवरों की सेवा समाप्त करने के लिए गए फैलसे के तहत रोडवेज के फलोदी डिपो में कार्यरत 15 ड्राइवरों को अचानक हटा दिया गया है। वहीं तीन ड्राइवरों को समानीकरण के तहत जैसलमेर डिपो में भेज दिया गया है। ऐसे में पहले से ही स्टाफ की कमी से जंूझ रहे फलोदी डिपो से एकसाथ 18 ड्राइवरों की कमी और हो गई है। जिससे रोडवेज बसों का संचालन गड़बड़ा गया है। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। आज फलोदी-जोधपुर, फलोदी-पोकरण तथा फलोदी-नागौर के बीच चलने वाली पांच बस सेवाएं कटेल कर देने के कारण यात्री काफी परेशान हुए।
आज यह सेवाएं रही ठप -
रोडवेज के फलोदी डिपो में अब पर्याप्त संख्या में ड्राइवरों की उपलब्धता नहीं होने से आज 7.20 बजे फलोदी से जोधपुर, 11.20 बजे फलोदी से जोधपुर, 15.20 बजे फलोदी से जोधपुर, 16.20 बजे फलोदी से जोधपुर, 10.30 बजे फलोदी से पोकरण, 11.30 बजे फलोदी से पोकरण, 14 बजे फलोदी से नागौर की बस सेवाएं बाधित रही। (निसं)
प्रभावित हो रहा है संचालन -
रोडवेज के फलोदी डिपो से अनुबंधित 15 ड्राइवरों को हटा दिया गया है। इससे बस सेवाएं प्रभावित होने लगी है। आज एक साथ पांच बस सेवाएं प्रभावित हुई है।
ओमप्रकाश पालीवाल
मुख्य प्रबंघक, आगार फलोदी

Published on:
02 Nov 2019 06:26 pm