जोधपुर

ROADWAYS– रोडवेज : डिपो से नहीं, मुख्यालय से जारी होगा डयूटी चार्ट

- पक्षपात और अपने चहेते कर्मचारियों की मनपसंद रूट पर डयूटी लगाने की शिकायतें सामने आने के बाद मुख्यालय ने लिया निर्णय
less than 1 minute read
Aug 20, 2020
ROADWAYS-- रोडवेज : डिपो से नहीं, मुख्यालय से जारी होगा डयूटी चार्ट
ROADWAYS-- रोडवेज : डिपो से नहीं, मुख्यालय से जारी होगा डयूटी चार्ट

जोधपुर।

राजस्थान रोडवेज में चालक-परिचालक की ड्यूटी को लेकर नए सिरे से रोस्टर प्रणाली लागू की गई है। ऐसे में अब जोधपुर डिपो स्तर की बजाए रोडवेज मुख्यालय जयपुर से डयूटी चार्ट बनाने की व्यवस्था लागू की गई है। राजस्थान रोडवेज में लम्बे समय से स्थानीय डिपो स्तर पर चालक-परिचालक की ड्यूटी के लिए चार्ट बनता रहा है। इसे लेकर पक्षपात और अपने चहेते कर्मचारियों की मनपसंद रूट पर डयूटी लगाने की शिकायतें सामने आती रही। इसे देखते हुए मुख्यालय की ओर से अपने स्तर पर डयूटी चार्ट जारी करने का निर्णय लिया गया है।

--

अब ऐसी होगी व्यवस्था

पहले जहां डिपो स्तर पर ड्यूटी चार्ट बनता था, वहीं अब बसों में चालक-परिचालक की ड्यूटी की व्यवस्था मुख्यालय स्तर पर तय की जाएगी। हालांकि बुकिंग खिड़कियों पर कार्यरत कर्मचारियों की ड्यूटी व्यवस्था जोधपुर डिपो प्रबंधन के स्तर पर तय होगी। इसके अलावा रोस्टर प्रणाली के तहत चालक-परिचालक की ड्यूटी लगाने का कार्य मुख्यालय से तय होगा। इसमें हर चालक-परिचालक के बसों के रूट रोस्टर के हिसाब से हर महिने बदला जाएगा। इस प्रकार टाइमिंग प्रभारी की ड्यूटी भी मुख्यालय से तय की जाएगी।

---

मुख्यालय द्वारा रोडवेज के चालक-परिचालकों की ड्यूटी के लिए रोस्टर प्रणाली लागू की गई है। आगार कार्यालय द्वारा चालक-परिचालकों की ड्यूटी लगाकर आगारीय समिति द्वारा अनुशंसा कर निगम मुख्यालय भेजी जाएगी। मुख्यालय के अनुमोदन के बाद इनकी ड्यूटी तय की जाएगी।

बीआर बेड़ा, महाप्रबंधक

रोडवेज डिपो, जोधपुर

Published on:
20 Aug 2020 06:19 pm