जोधपुर

टोपीदार एक नाली बंदूक जब्त, एक गिरफ्तार

- फलोदी थाना पुलिस की मोहरा गांव में कार्रवाई
less than 1 minute read
Jan 27, 2021
टोपीदार एक नाली बंदूक जब्त, एक गिरफ्तार
टोपीदार एक नाली बंदूक जब्त, एक गिरफ्तार,टोपीदार एक नाली बंदूक जब्त, एक गिरफ्तार,टोपीदार एक नाली बंदूक जब्त, एक गिरफ्तार

जोधपुर.
जिले की फलोदी थाना पुलिस ने मोहरा गांव की सरहद में मंगलवार को गश्त के दौरान एक व्यक्तिा को टोपीदार एक नाली बंदूक लेकर घूमते गिरफ्तार किया। हथियार के बारे में उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनिल कयाल ने बताया कि गश्त के दौरान मोहरा गांव में एक व्यक्ति संदिग्ध नजर आया। उसे रोकने का इशारा किया गया, लेकिन वह भागने लगा। थानाधिकारी सुरेश चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने पीछा कर मूलत: मोहरा गांव हाल फलोदी की बरकत कॉलोनी निवासी खुदा बख्श उर्फ खुदरूश पुत्र मोहम्मद निमाज को हिरासत में लिया। उसके कब्जे से अवैध टोपीदार एक नाली बन्दूक जब्त की गई। आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर खुदा बख्श को गिरफ्तार किया गया। आरोपी हथियार कहां और किससे से लाया था इस बारे में जांच की जा रही है। आरोपी फलोदी व पोकरण थाने में एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार हो चुका है।

Updated on:
27 Jan 2021 12:26 am
Published on:
27 Jan 2021 12:26 am