जोधपुर

सोशल मीडिया पर मित्रता के बाद नाबालिग छात्रा का यौन शोषण

- पांच साल तक शोषण के बाद दर्ज कराई एफआइआर
less than 1 minute read
Dec 15, 2020
सोशल मीडिया पर मित्रता के बाद नाबालिग छात्रा का यौन शोषण
सोशल मीडिया पर मित्रता के बाद नाबालिग छात्रा का यौन शोषण

जोधपुर.
पुलिस कमिश्नरेट में एक युवक ने सोशल मीडिया पर मित्रता करने के बाद एक नाबालिग छात्रा से बलात्कार कर अश्लील फोटो व वीडियो से पांच साल तक यौन शोषण किया। जबरन शादी कर अश्लील फोटो व वीडियो से ब्लैकमेल कर तीस लाख रुपए भी मांगे।

पुलिस के अनुसार बीस वर्षीय युवती के पिता ने युवक के खिलाफ बलात्कार, ब्लैकमेल कर यौन शोषण, जबरन शादी करने व तीस लाख रुपए मांगने का मामला दर्ज कराया। आरोप है कि पांच वर्ष पूर्व वर्ष २०१५ में जब वह दसवीं में थी तब फेसबुक पर उसकी मित्रता आरोपी युवक से हुई थी। स्कूल जाने के दौरान वह उसका पीछा कर छेड़छाड़ करता था। फिर वह उसे बहला-फुसलाकर अहमदाबाद ले गया था। ट्रेन के शौचालय में बलात्कार किया था। डरी-सहमी छात्रा उसके चंगुल से छूटकर घर लौट आई थी। इसके बाद आरोपी ने होटल में ले जाकर डरा-धमकाकर बलात्कार किया था। उसके अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर यौन शोषण करने लगा था। फिर उसने दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाकर शादी की थी। साथ ही अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर तीस लाख रुपए भी मांगे थे।

Published on:
15 Dec 2020 11:49 pm