जोधपुर

JODHPUR SPORTS— सिद्धार्थ ने कांस्य पद जीता

--खेल समाचार
less than 1 minute read
Mar 30, 2021
JODHPUR SPORTS--- सिद्धार्थ ने कांस्य पद जीता
JODHPUR SPORTS--- सिद्धार्थ ने कांस्य पद जीता

जोधपुर।
एनआईएस पटियाला पंजाब के तत्वावधान में 24वीं नेशनल फैडरेशन कप सीनियर एथलेटिक चैम्पियनशिप में जोधपुर रेल मण्डल के सिद्धार्थ यादव ने हाई जम्प में कांस्य पदक जीता। सिद्धार्थ ने 2.10 मीटर के ऊंची कूद लगाकर मेडल जीता। मण्डल प्रवक्ता गोपाल शर्मा ने बताया कि पदक जीतने पर मण्डल रेल प्रबंधक गीतिका पाण्डेय व मण्डल खेलकूद अधिकारी रवि मीना ने सिद्धार्थ को बधाई दी।
---
इकबाल का सम्मान
जोधपुर।
पेंचक सिलाट एसोसिएशन ऑफ जोधपुर की ओर से इंडियन पेंचक सिलाट फैडरेशन के सीईओ तथा डायरेक्टर जनरल मोहम्मद इकबाल खान का सम्मान किया गया। एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद इकबाल मोयल ने बताया कि श्रीनगर में चल रही राष्ट्रीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता के दौरान जिला संघ के डायरेक्टर जनरल अब्दुल रज्जाक मोयल ने इकबाल खान का साफ ा पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
---
गौरी मेटल्स ने जीता खिताब
जोधपुर।
अंजुमन कौम शेख, सय्यद, मुगल, पठान जिला विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित ऑल मुस्लिम टूर्नामेंट का खिताब गौरी मेटल्स टीम ने जीता। पुराना रेलवे स्टेडियम में ट्रिप राजस्थान व गौरी मैटल्स के बीच फाइनल मैच खेला गया स्कोरर इमरान खान ने बताया कि गौरी मैटल्स ने राजस्थान टीम को हराया। मैच के बाद अतिथियों ने विजेता-उप विजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए। मैन ऑफ द सीरिज व मैन ऑफ द मैच शोएब खान, बेस्ट बॉलर शरीफ खान और बेस्ट फि ल्डर वसीम मोदी को पुरस्कृत किया गया।
--
हिन्दू कप के लिए खिलाडिय़ों की ट्रायल 4 को
जोधपुर।
नौंवी हिन्दू कप क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए खिलाडिय़ों का ट्रायल 4 अप्रेल को वीरू क्रिकेट एकेडमी मैदान पर आयोजित की जाएगी। आयोजन सचिव सुखदेव सिंह देवल बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी 2 अप्रेल तक अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।
---

Published on:
30 Mar 2021 06:15 pm