
सांखला ने भेंट की 50 ऑक्सीमीटर मशीनें
जोधपुर। कोरोना महामारी से जूझ रहे मरीजों का ऑक्सीजन स्तर जांचने के लिए नरपतसिंह सांखला ने अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट एमएल नेहरा को 50 ऑक्सीमीटर मशीनें भेंट की। सांखला ने बताया कि इस संकट की घड़ी में प्रत्येक व्यक्ति को एक-दूसरे की यथासंभव मदद करनी चाहिए। ब्रीथ बैंक अवधारणा को लाने वाले निर्मल गहलोत ने बताया कि जोधपुर के सभी भामाशाहों का योगदान अत्यन्त सराहनीय है। यह चौतरफा सहयोग निरंतर जारी है।
धुंधाड़ा। पंचायत समिति लूणी क्षेत्र में लगातार कोरोना संक्रमण बढऩे के कारण व गुडा विश्नोइयान में कोरोना से मौतों का सिलसिला नहीं थमने को गंभीर लेते हुए लूणी विधायक महेन्द्रसिंह विश्नोई ने अधिकारियों की बैठक ली। ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक कोविड केयर सेंटर खोलने, बैड व ऑक्सीजन की व्यवस्थाएं पूरी करने पर मंथन हुआ। बैठक में उपखण्ड अधिकारी गोपाल परिहार, तहसीलदार नारायणलाल सुथार, विकास अधिकारी तेजपाल विश्नोई, बीसीएमओ डॉ. मोहनदान देथा व अन्य मौजूद थे।
बैठक के बाद अधिकारियों के साथ गुडा विश्नोइयान गांव में जाकर स्वास्थ्य केन्द्र का अवलोकन कर वहां कोविड सेंटर बनाने व पुलिस अधिकारियों को पाबंद किया कि कोई बिना वजह घर के बाहर न घूमे। विधायक ने चिकित्सालयों मे 12 लाख की राशि स्वीकृत की है। संक्रमित पार्थिव देह का सम्मानजनक अंतिम संस्कार करने के लिए एम्बुलेंस परिवहन किराया राशि के लिए एक लाख की राशि विधायक मद से देने की घोषणा।
---
सेवा के लिए बढऩे लगी जन सहभागिता
जोधपुर. सुदर्शन सेवा संस्थान के अध्यक्ष रतन लाल गुप्ता व संस्था महामंत्री कमलेश गहलोत ने बताया कि बुधवार को समाजसेवी राजकुमारी मित्तल ने पार्थिव देह सुरक्षित रखने के लिए डी फ्रिज सुदर्शन सेवा संस्थान को भेंट किया। इसी कड़ी में जय सिंह. डॉ राजेंद्र सिंह, विजय कुमार व उनके परिवार ने भी 1-1 डी फ्रिज संस्थान को भेंट किए। सुदर्शन सेवा संस्थान के नथमल पालीवाल बताया कि यह डी फ्रिज संस्थान के कमलेश प्रजापत की देखरेख में समाज में जिस किसी परिवार को आवश्यकता होने पर नि:शुल्क प्रदान किए जाते हैं।