जोधपुर

परकोटे में हेरिटेज सड़क पर पुरानी सीवरेज-पानी की लाइनों का स्पीड ब्रेकर

सीवरेज की लाइन भी नहीं बदली जा सकी, कई स्थानों पर काम रुका हुआ
2 min read
Oct 30, 2022
परकोटे में हेरिटेज सड़क पर पुरानी सीवरेज-पानी की लाइनों का स्पीड ब्रेकर
परकोटे में हेरिटेज सड़क पर पुरानी सीवरेज-पानी की लाइनों का स्पीड ब्रेकर

जोधपुर. परकोटा शहर की सड़कों को हेरिटेज में तब्दील करने की कवायद चल रही है। लेकिन इसमें पुरानी सीवरेज लाइन व पानी की लाइनें स्पीड ब्रेकर का काम कर रही है। पिछले 9 माह में कई बार इस राह की लाइनों क्षतिग्रस्त हुई है।

अब एक करोड़ के बजट से परकोटा शहर के बड़े हिस्से की पेयजल लाइनों को बदलने का काम शुरू किया जा रहा है। वहीं सीवरेज लाइनों का काम शुरू नहीं होने के कारण भी बड़े हिस्से का काम रुका हुआ है।शहर में अभी तक 50 प्रतिशत हिस्से में स्टोन पेवमेंट का कार्य हुआ है और बाकी का काम सीवरेज व पेयजल लाइनों को बदलने के कारण अटका हुआ है। खास बात यह है कि कई सड़कों का काम तो सिर्फ इसलिए रुका है और लोगों आने-जाने में भी परेशानी हो रही है। वर्तमान में विजय चौक क्षेत्र काम भी रुक-रुक कर चल रहा है। कंदोई बाजार से आडा बाजार का काम अब तक शुरू नहीं हो पाया है। त्रिपोलिया बाजार में भी व्यापारियों को काफी परेशानी आ रही है।

फैक्ट फाइल

- 5 किमी क्षेत्र में स्टोन पेवमेंट की हेरिटेज सड़कों का निर्माण प्रस्तावित है।- 100 करोड़ से ज्यादा का बजट है।

- 9 माह से भी अधिक समय से चल रहा है काम।- 98 लाख में अब दो प्रमुख रास्तों पर पेयजल लाइन बदली जाएगी

तकनीकी समस्या से जूझ रहे

वर्तमान में सीसी व डामर सड़क को हटाकर स्टोन पेवमेंट की हेरिटेज सड़क बनाई जा रही है। लेकिन उसके लिए खुदाई ज्यादा करनी पड़ रही है और इसमें पेयजल की लाइनें बाधा बन रही है।

यहां बदलेगी पेयजल लाइन

- कंदोई बाजार से आडा बाजार तक सड़क के नीचे पेयजल लाइन बदलेगी और इसमें 49 लाख का बजट होगा।- सोजती गेट से नागोरी गेट तक सड़क के नीचे पेयजल लाइन की रीलाइनिंग और लाइन बदली जाएगी, इस पर भी 49 लाख का व्यय होगा।

लाइनें बदल रहे हैं

पीएचईडी के अधिशासी अभियंता प्रकाश बाफना ने बताया कि पहले भी हेरिटेज सड़क के मार्ग पर पेयजल लाइन की रीलाइनिंग की है और आगे भी दो स्थानों के लिए टैंडर लगाए गए हैं। कई दशकों पुरानी लाइन है, जिसको बदलना भी पड़ रहा है।

Published on:
30 Oct 2022 10:14 pm