जोधपुर

यूक्रेन से लौटकर करने लगा ऐसा घिनौना काम

जोधपुर में एक ऐसा चिकित्सक भी है, जो Ukraine से MBBS कर लौटने के बाद भ्रूण परीक्षण (Fetal Test) जैसे घिनौने काम में लग गया और कुछ बरसों बाद ही उस पर लग गया हिस्ट्रीशीटर डॉक्टर का तमगा। हाल ही गिरफ्तार हुए इस चिकित्सक को ऐसा काम करते पुलिस पांच साल में चार बार पहले भी पकड़ा था और इस निलम्बित सरकारी चिकित्सक के खिलाफ ये चारों मामले अब भी अदालत में विचाराधीन हैं।
2 min read
Apr 27, 2022
यूक्रेन से लौटकर करने लगा ऐसा घिनौना काम
यूक्रेन से लौटकर करने लगा ऐसा घिनौना काम

जोधपुर। रूस से युद्ध का सामना कर रहे Ukraine से बड़ी संख्या में भारतीयों ने MBBS की डिग्री हासिल की है। इनमें गर्भवती महिला के गर्भ में पल रहे भ्रूण की जांच करने का आरोपी History sheeter Doctor मोहम्मद इम्तियाज भी शामिल है। उसने वर्ष 2004 में यूक्रेन से एमबीबीएस की थी। तब से अब तक वह पांच बार Fetal Test करने के आरोप में गिरफ्तार हो चुका है।

पीसीपीएनडीटी इकाई के पुलिस निरीक्षक जितेन्द्र गंगवानी के अनुसार मूलत: उदयमंदिर आसन हाल कमला नेहरू नगर निवासी हिस्ट्रीशीटर डॉ. मोहम्मद इम्तियाज ने वर्ष 2004 में यूक्रेन से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की थी। वह अक्टूबर 2013 में बतौर सरकारी चिकित्सक नियुक्त हुआ। तब से अब तक सरकारी सेवा में है। हालांकि वह निलम्बित चल रहा है। उसके डॉक्टर पिता भी 15 अगस्त 2016 को भ्रूण जांच करते गिरफ्तार किए गए थे। डॉ. मोहम्मद इम्तियाज 8 अक्टूबर 2016 से निलम्बित है।

डॉक्टर व मध्यस्थ को जेल भेजा

प्रकरण में आरोपी डॉ. इम्तियाज व मध्यस्थ भंवरलाल जांगिड को पीसीपीएनडीटी इकाई ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। अदालत ने दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए गए। दोनों आरोपी तीन-तीन दिन के रिमाण्ड पर थे।

हिस्ट्रशीटर डॉक्टर के खिलाफ 5 मामले

- 8 अक्टूबर 2016 : गर्भवती महिला के भ्रूण की जांच करने के आरोप में डॉ मोहम्मद इम्तियाज को पहली बार गिरफ्तार किया गया था। उसी दिन निलम्बित भी कर दिया गया। 8 फरवरी 2017 को उसके खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया गया।

- 21 मई 2017 : आठ महीने बाद ही डॉ इम्तियाज एक बार फिर ऐसे ही मामले में गिरफ्तार किया गया।

- 6 जनवरी 2018 : पीसीपीएनडीटी इकाई ने तीसरी मर्तबा डॉ इम्तियाज को भ्रूण परीक्षण करते पकड़ा।

- 10 सितम्बर 2018 : आठ महीने बाद ही पीसीपीएनडीटी इकाई ने एक बार फिर डा मोहम्मद इम्तियाज व सहयोगियों को दबोचा

- 22 अप्रेल : 2022 : पीसीपीएनडीटी ने पाल रोड पर खेमे का कुआं के पास मकान में पोर्टेबल सोनोग्राफी मशीन के साथ भ्रूण जांच करते डॉ इम्तियाज व दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया।

Updated on:
27 Apr 2022 05:52 pm
Published on:
27 Apr 2022 05:50 pm