जोधपुर

राज्य स्तरीय बैंड प्रतियोगिता कल, 20 टीमें करेगी प्रदर्शन

पत्रिका न्यूज नेटवर्कफलोदी. मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार व राजस्थान माध्यमिक शिक्षा परिषद, जयपुर के तत्वावधान में शुक्रवार को फलोदी की स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में राज्य स्तरीय बैंड प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
less than 1 minute read
Nov 21, 2019
फलोदी. राज्य स्तरीय बैंड प्रतियोगिता कल, 20 टीमें करेगी प्रदर्शन
फलोदी. राज्य स्तरीय बैंड प्रतियोगिता कल, 20 टीमें करेगी प्रदर्शन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता को लेकर स्कूल में तैयारियां जोरों पर है तथा स्कूल के मुख्य द्वार सहित अन्य स्थानों पर भी विशेष सजावट की गई है। प्रतियोगिता में राज्य की 20 टीमों के 250 प्रतियोगी अपनी बैंड प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
प्रधानाचार्य पृथ्वीसिंह चारण व कार्यक्रम समन्वयक विशंभर थानवी ने बताया कि राज्य स्तरीय बैंड प्रतियोगिता में प्रदेश की 20 टीमें भाग लेगी। प्रत्येक टीम में 25 प्रतियोगी होंगे। उन्होंने बताया कि सभी प्रतियोगी टीमें गुरुवार रात तक फलोदी पंहुच जाएगी। कार्यक्रम में सुबह 9 से 10 बजे तक पंजीकरण व 10 बजे उदघाटन के बाद 10.30 प्रतियोगिता शुरू होगी। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में आरसीएसई डिप्टी कमिश्नर डॉ. अनुराधा गोगिया मुख्य अतिथि तथा उप निदेशक कृष्ण अवतार शर्मा, सीडीईओ प्रेमचंद सांखला व सीबीईओ मदनलाल सुथार विशिष्ट अतिथि रहेंगे। दोपहर 3 बजे प्रतियोगिता के परिणाम जारी होंगे तथा विजेताओं को पुरस्कार वितरण किए जाएंगे। आज दिन भर विद्यालय में तैयारियां चलती रही तथा स्कूल में विशेष सजावट की जा रही है। (कासं)
-----------

Updated on:
21 Nov 2019 02:58 pm
Published on:
21 Nov 2019 02:58 pm