जोधपुर

सांचौर में मिली चोरी की कार, एक गिरफ्तार

सांचौर में मिली चोरी की कार, एक गिरफ्तार
less than 1 minute read
Jul 10, 2020
सांचौर में मिली चोरी की कार, एक गिरफ्तार
सांचौर में मिली चोरी की कार, एक गिरफ्तार

सांचौर में मिली चोरी की कार, एक गिरफ्तार

जोधपुर.
महामंदिर थाना पुलिस ने अजमेर रोड पर गजसिंह नगर में मकान के बाहर से चोरी होने वाली कार जालोर जिले के सांचौर से बरामद कर शुक्रवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके भाई की तलाश की जा रही है।

थानाधिकारी सुमेरदान के अनुसार गत एक जुलाई की रात गजसिंह नगर स्थित मकान के बाहर से एक कार चोरी हो गई थी। जांच में सामने आया कि कार सांचौर में सोनू उर्फ हुसैन के पास है। एसआई खेताराम के नेतृत्व में पुलिस का एक दल सांचौर पहुंचा और सोनू उर्फ हुसैन को पकड़ लिया। पूछताछ में सामने आया कि चोरी की यह कार उसके भाई कालू ने बेची थी। पुलिस ने उसे भी पकडऩे का प्रयास किया, लेकिन वो हाथ नहीं लग सका। पुलिस ने कार बरामद कर मूलत: हनुमानगढ़ में जोरावरपुरा हाल सांचौर में धर्मकांटा कॉलोनी निवासी सोनू उर्फ हुसैन (३०) को गिरफ्तार कर लिया।

Published on:
10 Jul 2020 11:48 pm