जोधपुर

महिला मित्र संग खड़े युवक ने फोटो लेने से टोका तो चेन व रुपए लूटे

- उम्मेद उद्यान में वारदात, मारपीट के बाद लूटपाट कर भागे लुटेरे
less than 1 minute read
Stops taking photosthen take away chains and rupees
महिला मित्र संग खड़े युवक ने फोटो लेने से टोका तो चेन व रुपए लूटे

जोधपुर. उम्मेद उद्यान में महिला मित्र के साथ खड़े एक युवक ने फोटो और वीडियो लेने से टोका तो आधा दर्जन से अधिक युवकों ने उस युवक से मारपीट की व सोने की चेन व सोलह सौ रुपए लूटकर ले गए। उदयमंदिर थाने में अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार लक्ष्मीनगर निवासी एक युवक गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे उम्मेद उद्यान में महिला मित्र के साथ खड़ा था। तभी संग्रहालय की तरफ से सात-आठ युवक आए और मोबाइल से दोनों के फोटो व वीडियो बनाने लगे। यह देख उस युवक ने उन्हें एेसा करने से टोका। इससे सभी युवक गुस्सा गए और महिला मित्र संग खड़े युवक से मारपीट पर उतारू हो गए। उन्होंने उसको पीटा और गले में पहनी सोने की चेन व जेब से सोलह सौ रुपए लूटकर भाग निकले। पीडि़त देर रात उदयमंदिर थाने पहुंचा और मामले की जानकारी दी। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मारपीट व लूट का मामला दर्ज कर युवकों की तलाश शुरू की। फिलहाल युवकों का पता नहीं चल पाया है।

Published on:
08 Mar 2019 10:48 pm