जोधपुर

धूप खिली, दिन का पारा 8 डिग्री उछला

Thar Weather - जैसलमेर में पारा चालीस पार
less than 1 minute read
धूप खिली, दिन का पारा 8 डिग्री उछला
धूप खिली, दिन का पारा 8 डिग्री उछला

जोधपुर. चक्रवाती तूफान तौकते का असर बिल्कुल खत्म होने के बाद गुरुवार को मारवाड़ में मौसम साफ रहा। तेज धूप निकल आई। दिन के तापमान में छह से आठ डिग्री का उछाल देखने को मिली। जैसलमेर में तापमान करीब 43 डिग्री पहुंच गया। अधिकांश स्थानों पर तापमान चालीस डिग्री के भीतर रहा। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच धीरे-धीरे गर्मी पडऩा शुरू होगी।


सूर्यनगरी में गुरुवार सुबह धूप निकल आई। न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री रहा। हवा में आद्र्रता अधिक होने के कारण सुबह मौसम सुहाना था। तपिश नहीं के बराबर थी। दिन चढऩे के साथ तापमान में बढ़ोतरी होती गई लेकिन तेज गर्मी का अहसास नहीं हुआ। दोपहर होते-होते पारा 36.8 डिग्री पहुंचा जो कल की तुलना में करीब आठ डिग्री अधिक था। घर व दफ्तरों में बगैर कूलर व एसी के ही काम चल रहा था। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा।
जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम 42.6 डिग्री रहा। बाड़मेर में रात का पारा 24.5 व दिन का 39.8 डिग्री मापा गया।

Published on:
20 May 2021 08:42 pm