जोधपुर

दस वर्षों से फरार आरोपी को फिल्मी स्टाइल में पकड़ा

बिलाड़ा. मोस्ट वांटेड अपराधियों की धरपकड़ अभियान के चलते शनिवार तडक़े पुलिस ने जांगुओं की ढाणी में छिपे बैठे एक आरोपी को फिल्मी स्टाइल में पकड़ा है।
less than 1 minute read
May 05, 2019
Ten years absconding caught in film style
दस वर्षों से फरार आरोपी को फिल्मी स्टाइल में पकड़ा

बिलाड़ा (जोधपुर). मोस्ट वांटेड अपराधियों की धरपकड़ अभियान के चलते शनिवार तडक़े पुलिस ने जांगुओं की ढाणी में छिपे बैठे एक आरोपी को फिल्मी स्टाइल में पकड़ा है। आरोपी को जब पुलिस के आने की भनक लगी तो पड़ोसी मकानों की छतों से भागते हुए एक बाड़े में कूद गया। पुलिस ने पीछा कर उक्त आरोपी को पकड़ लिया।

थानाप्रभारी सीताराम खोजा ने बताया कि जांगुओं की ढाणी निवासी सुआराम पुत्र चोखाराम विश्नोई पिछले दस वर्षों से पुलिस को चकमा देते हुए फरारी काट रहा था। शुक्रवार देर रात इतला मिली कि सुआराम जांगुओं की ढाणी में आया हुआ है। शनिवार तडक़े थानेदार महेन्द्रसिंह के साथ पुलिस जाब्ता भेजा तथा आरोपी को घेर कर समर्पण के लिए कहा। लेकिन आरोपी पुलिस जवानों को ठेंगा दिखाते हुए पड़ोस की छतों से होते हुए भागने का प्रयास किया। आरोपी को यहां न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया।

नाबालिग से छेड़छाड़

एक नाबालिग किशोरी ने थाने में रिपोर्ट देकर पांच लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया है। पीडि़ता ने रिपोर्ट में बताया कि उसके आवासीय मकान में शुक्रवार देर रात सोहनलाल, भंवरलाल संपत, चेनाराम, प्रकाश जाट अनाधिकृत प्रवेश किया उसके साथ छेड़छाड़ की तथा लज्जा भंग की। बाद में मारपीट की पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया।


तीन बदमाश गिरफ्तार

पुलिस गश्ती दल द्वारा शुक्रवार को की गई गश्त के दौरान बोयल गांव में उत्पात मचाते रेवतराम व बोयल की ढाणी में लोगों से गाली गलौच कर झगड़ा करने पर उतारू हुए व जीयाराम विश्रोई को तथा सिन्धियों की ढाणी से अब्दुल गफार को शांतिभंग में गिरफ्तार किया।

Updated on:
05 May 2019 01:30 am
Published on:
05 May 2019 01:30 am