जोधपुर

पश्चिमी राजस्थान ब्रेकियल प्लेक्सस में में टेण्डन ट्रांसफर का पहला ऑपरेशन

महात्मा गांधी अस्पताल के ऑर्थोपेडिक विभाग में नेग्लेक्टेड ब्रेकियल प्लेक्सस का इलाज सफलतापूर्वक किया गया। ऑर्थोपेडिक विभागाध्यक्ष डॉ. एम.के. आसेरी का दावा है कि पश्चिमी राजस्थान में इस तरह का ब्रेकियल प्लेक्सस में टेण्डन ट्रांसफर का यह प्रथम ऑपरेशन है।
2 min read
Jun 20, 2023
पश्चिमी राजस्थान ब्रेकियल प्लेक्सस में में टेण्डन ट्रांसफर का पहला ऑपरेशन
पश्चिमी राजस्थान ब्रेकियल प्लेक्सस में में टेण्डन ट्रांसफर का पहला ऑपरेशन

पश्चिमी राजस्थान ब्रेकियल प्लेक्सस में में टेण्डन ट्रांसफर का पहला ऑपरेशन
महात्मा गांधी अस्पताल : हादसे में बेकार हुए कंधे व कोहनी को ठीक किया

जोधपुर. महात्मा गांधी अस्पताल के ऑर्थोपेडिक विभाग में नेग्लेक्टेड ब्रेकियल प्लेक्सस का इलाज सफलतापूर्वक किया गया। ऑर्थोपेडिक विभागाध्यक्ष डॉ. एम.के. आसेरी का दावा है कि पश्चिमी राजस्थान में इस तरह का ब्रेकियल प्लेक्सस में टेण्डन ट्रांसफर का यह प्रथम ऑपरेशन है।

लूणी निवासी 19 वर्षीय दिलीप का 11 महीने पहले बाइक से एक्सीडेंट हो गया था। इस वजह से उसके दाहिने कंधे एवं कोहनी ने पूरी तरह से काम करना बंद कर दिया। जांच में पता चला कि मरीज को सुप्राक्लेविक्युलर (अपर सी5, सी6, सी7 रूट) टाइप की कम्पलीट ब्रेकियल प्लेक्सस इंजरी है।

दो स्टेज में ऑपरेशन

ऑर्थोपेडिक यूनिट हेड एवं वरिष्ठ आचार्य डॉ. किशोर रायचंदानी के मार्गदर्शन में डॉ. निरोश्रम सिंह एवं अन्य चिकित्सकों की टीम ने दो स्टेज में ऑपरेशन किया। प्रथम स्टेज में कंधे की स्थिरता एवं चाल के लिए अपर एवं लोअर ट्रेपेजियस टेण्डन को प्रॉक्सिमल ह्यूमरस हड्डी पर ट्रांसफर किया गया। द्वितीय चरण में तीन सप्ताह बाद कोहनी की स्थिरता एवं चाल के लिए मॉडिफाइड स्टींडलर तकनीक से फ्लेक्सर प्रोनेटर मांसपेशी समूह को को डिस्टल ह्यूमरस हड्डी पर ट्रांसफर किया गया।

डॉक्टरों की टीम में ये

ऑपरेशन करने वाली टीम में सहायक आचार्य डॉ. निरोश्रम सिंह, सीनियर रेजीडेंट डॉ. विक्रान्त, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोड रेहडु, रेजीडेंट डॉ. अमित, डॉ. गौरव, डॉ. सांवरमल, एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष डॉ. सरिता जनवेजा, सह आचार्य डॉ. प्रमिला, डॉ. गरिमा, डॉ. सुरेश, नर्सिंग स्टॉफ इकबाल, अजीत गुरमानी एवं सपोर्टिंग स्टाफ ज्ञान व नदीम।

टीम को दी बधाई

डॉ. एस.एन. मेडिकल कॉलेज, जोधपुर के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ. दिलीप कच्छावाह ने महात्मा गांधी अस्पताल अधीक्षक डॉ. राजश्री बेहरा एवं अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. योगीराज ने ब्रेकियल प्लेक्सस के सफल ऑपरेशन पर सम्पूर्ण टीम को बधाई दी।

---------------

ब्रेकियल प्लेक्सस का यह महात्मा गांधी अस्पताल में पहला सफल ऑपरेशन है। ब्रेकियल प्लेक्सस का ऑपरेशन एवं इम्प्लान्ट चिरंजीवी योजना में पूर्णत: नि:शुल्क किया गया।

- डॉ राजश्री बेहरा, अधीक्षक, महात्मा गांधी अस्पताल

Published on:
20 Jun 2023 07:56 pm