जोधपुर

लापता छात्र का शव फंदे पर लटका मिला

- चार दिन पहले छात्रावास जाने के लिए निकला था घर से
less than 1 minute read
The body of the missing student was hanged
लापता छात्र का शव फंदे पर लटका मिला

जोधपुर. झंवर थानान्तर्गत बेवटा गांव से छात्रावास जाने के लिए निकलने वाले एक छात्र का शव शुक्रवार को नांदड़ा गांव में खेत पर बने कमरे में फंदे पर लटका मिला। बनाड़ थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की है।

थानाधिकारी ईश्वरचंद पारीक ने बताया कि बेवटा गांव निवासी भरत (17) पुत्र भोमाराम मेघवाल गत 7 जनवरी को घर से बोरानाडा स्थित छात्रावास जाने का कहकर निकला था। वह दसवीं कक्षा का छात्र था। गांव से निकलने के बाद वह गायब हो गया था। परिजन ने झंवर थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था। इस बीच, शुक्रवार दोपहर बाद वह नांदड़ा गांव में खेत पर बने कमरे में रस्सी के फंदे से पंखे के हुक पर लटका मिला। उसके मोबाइल की लोकेशन नांदड़ा आ रही थी। जिसके आधार पर तलाश करते-करते परिजन व पुलिस मौके पर पहुंचे थे। तब वह फंदे पर लटका नजर आया। पुलिस भी मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। आत्महत्या के कारण सामने नहीं आए हैं। मृतक के भाई की तरफ से मर्ग दर्ज किया गया है। उसके पास किसी प्रकार के सुसाइड नोट मिलने की जानकारी नहीं है।

Updated on:
12 Jan 2019 02:46 am
Published on:
12 Jan 2019 02:46 am