जोधपुर

नहीं थम रहा नियम तोडऩे वालों का सिलसिला

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए चलाए जा रहे जन अनुशासन पखवाड़े के तहत राज्य सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन की अवहेलना करने पर ज्वाइंट एनफोर्समेंट टीम उत्तर ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए 11 प्रतिष्ठानों को सीज किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Apr 2021, 1:30 AM IST
नहीं थम रहा नियम तोडऩे वालों का सिलसिला
नहीं थम रहा नियम तोडऩे वालों का सिलसिला

जोधपुर। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए चलाए जा रहे जन अनुशासन पखवाड़े के तहत राज्य सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन की अवहेलना करने पर ज्वाइंट एनफोर्समेंट टीम उत्तर ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए 11 प्रतिष्ठानों को सीज किया है। डीसीपी पूर्व धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बार-बार हिदायत दिए जाने के बावजूद भी कुछ लोगों द्वारा निर्धारित गाइडलाइन की अवहेलना की जा रही है। नगर निगम आयुक्त उत्तर रोहिताश्व तोमर ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। एसीपी शिवनारायण चौधरी और रवि खन्ना की टीम ने कार्रवाई करते हुए उम्मेद अस्पताल के सामने स्थित लक्ष्मी कोल्ड ड्रिंक्स, मुरली रेडीमेड, चौपड़ रोड स्थित राकेश ट्रेडिंग कंपनी, पावटा सी रोड स्थित कृष्णा नमकीन, प्रताप नगर स्थित परमानंद स्वीट्स, सूरसागर स्थित बालाजी मेटेरियल, रावटी स्थित मां कृपा जनरल एंड फैंसी स्टोर, मानजी का हत्था स्थित नमस्कारम स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट, मंडोर रोड स्थित राजस्थान स्वीट एंड रेस्टोरेंट, मंडोर स्थित मनीष गहलोत की शॉप और गोकुलजी की प्याऊ स्थित गजबण स्वीट कॉर्नर को सीज किया। इस कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण प्रभारी मोहन किशन व्यास, सुरेश हंस, आशीष चांवरिया की टीम भी मौजूद रही। दक्षिण आयुक्त ने किया दौरा
निगम आयुक्त दक्षिण डॉ अमित यादव ने शुक्रवार को बासनी मंडी, सरदारपुरा, शास्त्री नगर, मिल्कमैन कॉलोनी क्षेत्र का दौरा किया और नियम की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। उन्होंने होम क्वारंटीन किए गए कोरोना संक्रमित मरीजों के घर जाकर उनकी उपस्थिति को जांचा। आयुक्त यादव ने बताया कि चिकित्सा अधिकारियों और इंसिडेंट कमांडर को निर्देश दिए गए हैं कि होम क्वारंटीन नियमों की सख्ती के साथ पालना करवाई जाए।

Published on: