जोधपुर

रेस्टोरेंट में चोरी का आरोपी गिरफ्तार

रेस्टोरेंट में चोरी का आरोपी गिरफ्तार  
less than 1 minute read
Aug 07, 2020
रेस्टोरेंट में चोरी का आरोपी गिरफ्तार
रेस्टोरेंट में चोरी का आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर.

शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने काजरी के मुख्य गेट के सामने स्थित रेस्टोरेंट में चोरी के मामले में गुरुवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उधर, सरदारपुरा थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी राजेन्द्रसिंह ने बताया कि गत दस जुलाई की मध्यरात्रि में काजरी के मुख्य गेट के सामने द ठाकुर ठिकाना नामक रेस्टोरेंट में दो मोबाइल व पांच हजार रुपए चोरी हो गए थे। इस संबंध में संदिग्धों से पड़ताल के बाद बालेसर थानान्तर्गत बेलवा निवासी जयप्रकाश उर्फ जीवराज (१९) पुत्र धन्नाराम मेघवाल को गिरफ्तार किया। उससे चोरी का सामान बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मोटरसाइकिल चोरी का आरोपी गिरफ्तार
सरदारपुरा थाना पुलिस ने बताया कि गश्त के दौरान संदिग्ध हालात में घूमते पाए जाने पर मूलत: केबीएचबी हाल राजीव गांधी कॉलोनी निवासी कुलदीपसिंह पुत्र अशोक सिंह को हिरासत में लिया गया। उसके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद होने पर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी से चोरी की कई और मोटरसाइकिल बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Published on:
07 Aug 2020 06:15 am