जोधपुर

बिजली चोरो पर मेहरबान ये तीन जेइएन हुए निलंबित

- जोधपुर डिस्कॉम जिलावृत्त के अधीक्षण अभियंता ने की कार्रवाई
less than 1 minute read
Feb 07, 2020
बिजली चोरो पर मेहरबान ये तीन जेइएन हुए निलंबित
बिजली चोरो पर मेहरबान ये तीन जेइएन हुए निलंबित

जोधपुर. जिलावृत्त में सतर्कता जांच में लापरवाही बरतने वाले, बकाया राशि वाले उपभोक्ता से वसूली नहीं करने वाले 3 कनिष्ठ अभियंताओं एवं एक इंजीनियर सुपरवाइजर को निलंबित किया गया है। एक ही दिन में जिलावृत्त में इतने बड़े स्तर पर कार्रवाई चर्चा का विषय रही। खास बात यह है कि जोधपुर जिला वृत्त राजस्व वसूली में सबसे पीछे हैं। 10 जिलों में जोधपुर ग्रामीण का स्थान सबसे निचले पायदान पर है।

अधीक्षण अभियंता पी.एस चौधरी ने आदेश जारी कर फलोदी एइएन के अधीन सांवरीज कनिष्ठ अभियंता गोपालराम सारण को लापरवाही बरतने, केरू जेइएन के अधीन कार्यरत इंजीनियर सुपरवाइजर महेन्द्र चौधरी को खराब मीटर नहीं बदलने व अन्य कार्यों में लापरवाही के कारण निलंबित किया गया है। इसी प्रकार हिमांश वर्मा कनिष्ठ अभियंता खेजड़ली को केरू में पदस्थापन के दौरान लापरवाही बरतने पर निलंबित किया गया। इसी प्रकार तिंवरी एइएन के अधीन कनिष्ठ अभियंता ज्ञानेन्द्र शर्मा को भी लापरवाही बरतने पर सस्पेंड किया गया। एसई चौधरी ने बताया कि सतर्कता जांच के दौरान एफआइआर दर्ज नहीं करने, राजस्व वसूली में लापरवाही का दोषी माना गया है।

Published on:
07 Feb 2020 10:41 pm