जोधपुर

एक और कपड़ा व्यापारी को तीस लाख रुपए की चपत

- त्रिपोलिया बाजार में दुकान बंद कर भागे ठग के खिलाफ दूसरी एफआइआर दर्ज
less than 1 minute read
Aug 27, 2020
एक और कपड़ा व्यापारी को तीस लाख रुपए की चपत
एक और कपड़ा व्यापारी को तीस लाख रुपए की चपत

जोधपुर.
त्रिपोलिया बाजार में कपड़ों की दुकान खोलने के बाद चंपत होने वाले ठग ने सरदारपुरा में एक और व्यापारी को तीस लाख रुपए की चपत लगा दी। पीडि़त ने सदर बाजार थाने में ठगी का मामला दर्ज कराया। उसके खिलाफ धोखाधड़ी की यह दूसरी एफआइआर है।

पुलिस के अनुसार सरदारपुरा द्वितीय ए रोड निवासी सुंदरलाल जैन ने मूलत: दिल्ली निवासी मुकेश यादव कल्लू के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। जैन की सरदारपुरा द्वितीय ए रोड पर मैसर्स नाकोड़ा फैब्रिक्स और अहमदाबाद में फैब्रिक हाउस नाम से कपड़े की फर्में हैं। कुछ समय पहले आरोपी उसकी फर्म पर आया था और त्रिपोलिया बाजार में बीके शॉपिंग सेंटर स्थित शिव लक्ष्मी क्रिएशन नामक दुकान का संचालक बताया। उसने देशभर में कपड़े का कारोबार करने की जानकारी दी। उसकी बातों में आकर उसने कपड़े सप्लाई करनी शुरू की। बदले में वह बिल का भुगतान करता रहा। अंतिम बार १४ अगस्त को उसने एक लाख चालीस हजार ९२८ रुपए का भुगतान किया था। गत दिनों मुकेश यादव दुकान बंद कर चंपत हो गया। जबकि सुंदरलाल जैन के उसमें २४,,८९,०१७ और ६,०२,६९७ रुपए के बिल बकाया हैं। इस संबंध में पीडि़त व्यापारी ने मुकेश से सम्पर्क किया तो वह पहले तो टालमटोल करता रहा। फिर उसने रुपए देने से मना कर दिया।
गौरतलब है कि आरोपी के खिलाफ गत १८ अगस्त को चौहाबो प्रथम पुलिया निवासी नरेश नागौरी ने भी १२ लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज करवाया था।

Published on:
27 Aug 2020 07:00 am